Airtel वापस से लाया ₹399 वाला प्लान, अब मिलेगा 5G डेटा और OTT का कॉम्बो

अगर आप ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, जिसमें डेटा भी भरपूर मिले, एंटरटेनमेंट भी और जेब पर ज्यादा बोझ भी न पड़े, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. Airtel ने अपना ₹399 वाला प्लान एक्स्ट्रा बेनेफिट्स के साथ फिर से पेश कर दिया है, जिसमें अब यूजर्स को पहले से ज्यादा वैल्यू और कुछ नए फायदे मिलने लगे हैं.

रिचार्ज प्लान्स की बढ़ती कीमतों के बीच अगर आपको ज्यादा वैल्यू वाला ऑप्शन मिल जाए, तो बात ही अलग हो जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए Bharti Airtel ने अपना ₹399 प्लान फिर से कुछ सर्किल्स में पेश किया है, जिसमें डेटा, कॉलिंग और OTT का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिल रहा है. हालांकि, इसके फायदे हर शहर में एक जैसे नहीं हैं. ऐसे में यूजर्स को रिचार्ज से पहले अपने एरिया के फायदे जरूर चेक करने चाहिए.

Airtel ₹399 प्लान के अपडेटेड बेनिफिट्स

एयरटेल के 399 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस दौरान सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS का फायदा भी मिलेगा. डेटा कि बात करें, तो डेली 2.5GB डेटा इस प्लान में यूजर्स को मिलेगा.

Airtel ₹399 वाला प्लान

डेटा और लिमिट्स

Airtel के ₹399 प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका अनलिमिटेड 5G डेटा है. 5G नेटवर्क पर यूजर्स बिना डेली डेटा लिमिट की चिंता किए हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इस पर फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लागू होती है.

इस प्लान में 5G डेटा की मंथली लिमिट 300GB तय की गई है. इसके बाद इंटरनेट स्पीड कम हो सकती है. हालांकि यह लिमिट काफी ज्यादा है, जो नॉर्मल यूजर्स के लिए आमतौर पर काफी होती है.

मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनेफिट्स

इस प्लान में एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी मिलेंगे. जैसे 28 दिनों का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, 12 महीनों तक Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन और फ्री हेलोट्यून्स का फायदा मिलेगा.

हर जगह एक जैसे फायदे नहीं

यह प्लान फिलहाल कुछ सर्किल्स में उपलब्ध है. साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में बेनिफिट्स अलग हो सकते हैं. कहीं फिक्स डेली डेटा, तो कहीं अनलिमिटेड डेटा ऑफर मिल सकता है. इसलिए रिचार्ज से पहले अपने क्षेत्र के प्लान डिटेल्स जरूर चेक करें.

यह भी पढ़ें: IPL का एक भी मैच नहीं होगा मिस, Airtel इस प्लान में दे रहा JioHotstar फ्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >