Airtel का ₹379 वाला प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा और फ्री OTT

Airtel के ₹379 प्लान में यूजर्स को एक महीने की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 2GB डेटा मिलेगा. वहीं, 5G यूजर्स अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं.

अगर आप Airtel यूजर हैं और ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं, जिसमें आपको भरपूर डेटा और कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिले, तो कंपनी का ₹379 वाला प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस प्लान में कंपनी 4G यूजर्स को डेली 2GB डेटा, जबकि 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा दे रही है.

Airtel के 379 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?

Airtel के इस प्लान में आपको पूरे एक महीने की वैलिडिटी मिलती है. यानी यह कैलेंडर मंथ वैलिडिटी के साथ आता है. ऐसे में यूजर्स महीने भर सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा (4G यूजर्स के लिए 2GB डेली डेटा और 5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा का फायदा दे रही है.

मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

इस प्लान में सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि कई बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं. जैसे-

  • 30GB Google Cloud स्टोरेज
  • Apple Music का फ्री एक्सेस
  • फ्री Hellotunes
  • स्पैम कॉल/मैसेज अलर्ट
  • 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस

किसके लिए है ये प्लान?

यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास तौर पर काम का है, जिन्हें रोजाना ज्यादा डेटा की जरूरत होती है. खासकर 5G यूजर्स, जो बिना लिमिट के इंटरनेट इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान काफी वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक में बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: Airtel का ₹619 रिचार्ज: 60 दिन वैलिडिटी, डेटा और OTT फ्री

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए Airtel का नया ₹48 वाला प्लान, फ्री JioHotstar के साथ मिलेगा डेटा

यह भी पढ़ें: Airtel के नये प्लान में रोजाना 3GB डेटा और Amazon Prime फ्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >