400 रुपये से कम में Airtel दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, साथ में फ्री गूगल स्टोरेज और AI का फायदा

Airtel Recharge Plan: अगर आप एयरटेल 5G यूजर हैं, तो आप 379 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा उठा सकते हैं. इसके साथ ही इसमें आपको पूरे महीन भर की वैलिडिटी मिलेगी.

Airtel Recharge Plan: अगर आप एयरटेल यूजर हैं और ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जिसमें आपको महीने बढ़ अच्छा-खासा डेटा का फायदा मिले, तो फिर ये खबर ध्यान से जरूर पढ़िएगा. क्योंकि, आज हम आपको एयरटेल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको हर दिन 2GB डेटा का फायदा मिलेगा. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो फिर आपको अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. यानी कि हर दिन जितना चाहे उतने डेटा का इस्तेमाल आप कर सकते हैं. सबसे खास बात तो यह है कि यह प्लान पूरे महीने भर चलेगा और इसकी कीमत 400 रुपये से भी कम है.

एयरटेल का 379 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के पोर्टफोलियो में कई सारे मंथली प्लानस शामिल हैं, जिसमें 28 और 30/31 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इन्हीं प्लान्स में से एक है कंपनी का 379 रुपये वाला प्लान. इस प्लान में आपको पूरे महीने भर की वैलिडिटी मिलेगी. यानी कि अगर आप आज 5 जनवरी को इस प्लान को रिचार्ज करते हैं, तो फिर आपको अगला रिचार्ज अगले महीने 5 फरवरी को करना होगा. 379 रुपये वाले एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स महीने भर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, डेटा कि बात करें तो इसमें यूजर्स को डेली 2GB डेटा मिलेगा. इसके अलावा, 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा.

एयरटेल का 379 रुपये वाला प्लान

मिलेंगे ये भी बेनिफिट्स

एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा के अलावा, 30GB गूगल क्लाउड स्टोरेज, फ्री एप्पल म्यूजिक, फ्री हेलोट्यून्स, फ्री स्पैम अलर्ट और पूरे 12 महीने के लिए फ्री Perplexity AI Pro का फायदा मिलेगा.

किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?

एयरटेल का ये प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन है, जिन्हें डेली ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है. खासकर 5G यूजर्स जिन्हें अनलिमिटेड डेटा, एप्पल म्यूजिक या गूगल स्टोरेज का फायदा चाहिए, वे इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 1399 रुपये में पूरे परिवार की मौज, Airtel के पोस्टपेड प्लान में मिलेगा कॉलिंग-डेटा, OTT और भी बहुत कुछ

यह भी पढ़ें: कम डेटा और ज्यादा कॉलिंग के लिए बेस्ट है Airtel का ये प्लान, जानें पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >