Airtel के इस प्लान में मिल रहा 84 दिन तक फ्री Netflix और अनलिमिटेड 5G डेटा

अगर आप ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं, जिसमें डेटा भी भरपूर मिले, एंटरटेनमेंट भी और कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी, तो Airtel का ₹1,798 वाला प्रीपेड प्लान अच्छा ऑप्शन बन सकता है. यह प्लान लगभग 3 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कई प्रीमियम सुविधाएं एक साथ मिलेगी.

देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो खास तौर पर ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों और OTT लवर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. कंपनी का यह नया प्लान ऑल-इन-वन पैकेज है, जिसकी कीमत 1798 रुपये है. यह प्लान लगभग 3 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें ज्यादा डेटा, कॉलिंग, एंटरटेनमेंट और क्रिएटिव टूल्स सब कुछ मिलेगा.

एयरटेल का 1798 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 1798 रुपये वाले प्लान में कंपनी यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का फायदा मिलेगा. डेटा कि बात करें, तो 3GB हाई-स्पीड डेटा हर दिन इस प्लान में कंपनी दे रही है. अगर आप 5G यूजर हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी मिलेगा. यानी जितनी मर्जी उतने डेटा का इस्तेमाल आप 84 दिनों तक कर सकते हैं.

एयरटेल का 1798 रुपये वाला प्लान

मिल रहा फ्री OTT

इस प्लान में कंपनी Netflix Basic सब्सक्रिप्शन फर दे रही है. इस सब्सक्रिप्शन की वैलिडिटी 84 दिनों की होगी. यानी जब तक प्लान वैलिड रहेगा, तब तक आप नेटफ्लिक्स कंटेन्ट फ्री में देख सकते हैं.

मिलेंगे ये बेनिफिट्स

इस प्लान में यूजर्स को और भी सारे बेनिफिट्स मिलेंगे. जैसे-

  • एक साल के लिए Adobe Express Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन.
  • फ्री Hellotunes
  • फ्री स्पैम अलर्ट

यह भी पढ़ें: Wi-Fi यूजर्स के लिए खास Airtel प्लान, ₹1849 में पूरे साल रहेगा नंबर एक्टिव

यह भी पढ़ें: सस्ता में नंबर रखना है एक्टिव? Airtel का ₹199 प्लान है अच्छा ऑप्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >