Jio-Vi को लगा जोर का झटका! Airtel ने सस्ता कर दिया अनलिमिटेड 5G डेटा, कम पैसे में दे रहा भर-भर कर बेनेफिट्स

प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Airtel अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए कई सारे ऑफर्स ले कर आ रहा है. हाल ही में, कंपनी यूजर्स के लिए एक नया सस्ता प्लान लेकर आया था तो अब कंपनी ने अपने 5G अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान की कीमत में कटौती कर दी है. जिससे अब यूजर्स कम कीमत में भर प बेनेफिट्स का मजा ले सकते हैं.

अगर आप Airtel यूजर हैं, तो फिर आपके लिए खुशखबरी है. अब आपको अपने पसंदीदा मंथली रिचार्ज प्लान के लिए ज्यादा पैसे नहीं देने पड़ेंगे. क्योंकि, प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने अनलिमिटेड डेटा ऑफर करने वाले मंथली प्लान की कीमत घटा दी है. जिससे अब यूजर्स को Airtel के मंथली प्लान के लिए पर अब ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा. वहीं, इस प्लान की कीमत में सिर्फ कटौती हुई है. प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. जिससे अब यूजर्स कम कीमत पर ज्यादा फायदा उठा सकेंगे. चलिए जानते हैं डिटेल्स में.

बचत भी और अनलिमिटेड डेटा भी, Airtel के ये 5 धांसू प्लान्स, कम कीमत पर दे रहे जबरदस्त बेनेफिट्स

इस प्लान की कम हुई कीमत

TelecomTalk की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel ने 379 रुपये वाले मंथली प्लान की कीमत 30 रुपये कम कर दी है. जिससे अब इस प्लान की कीमत सिर्फ 349 रुपये हो गई है. यानी कि अब सिर्फ 349 रुपये में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा.

प्लान में क्या मिल रहा बेनेफिट्स

एयरटेल के 349 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडीटी मिलेगी. इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा भी मिलेगा. ऐसे में जो 5G यूजर हैं उन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान एमें यूजर्स को Airtel Xstream के सब्सक्रिप्शन के जरिए 10 OTT प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस मिलेगा. साथ ही फ्री HelloTunes और Spam अलर्ट भी इस प्लान में यूजर्स को मिलेगा. ऐसे में यूजर्स अब ये सारे बेनेफिट्स का मजा 30 रुपये कम में ले सकते हैं.

5G की स्लो स्पीड से परेशान? Jio, Airtel और Vi यूजर्स के लिए यहां है समाधान

नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट का Airtel और Vi ने कर दिया जुगाड़, 365 दिनों तक मिलेगा JioHotstar-Prime फ्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >