ये है Airtel का सबसे सस्ता प्लान, 200 रुपये से कम में चल जाएगा महीने भर का काम

Airtel Recharge Plan: अगर आप एयरटेल यूजर हैं और सस्ते में महीने भर अपना नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा.

Airtel Recharge Plan Under Rs 200: अगर आप एयरटेल यूजर हैं और सस्ते में अपने नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं या फिर आपको सिर्फ कॉलिंग के लिए प्लान चाहिए, तो फिर ये खबर जरूर पढ़िएगा. आज हम आपको एयरटेल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए परफेक्ट है. इस प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी और खर्च भी 200 रुपये से कम पड़ेगा. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 199 Recharge Plan

एयरटेल के पोर्टफोलियो में कई सारे प्लान्स लिस्टेड हैं. इन प्लान्स में 28 दिनों से लेकर पूरे 365 दिन वाले प्लान्स शामिल हैं. इन्हीं प्लान्स में से एक है 199 रुपये वाला प्लान. इस प्लान में कंपनी 28 दिन की वैलिडिटी दे रही है. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा भी मिलेगा. डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में कंपनी यूजर्स को काम चलाऊ डेटा का फायदा भी दे रही है. 28 दिनों के लिए यूजर्स को इस प्लान में सिर्फ 2GB डेटा का फायदा मिलेगा.

एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान

मिलेंगे ये बेनिफिट्स भी

वहीं, कॉलिंग-डेटा के अलावा इस प्लान में फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून्स और Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस मिलेगा. यानी कि 200 रुपये से कम में आप हजारों रुपये का फायदा उठा सकते हैं.

किसके लिए बेस्ट ऑप्शन है ये प्लान?

एयरटेल का ये प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा है, जो सिर्फ कॉलिंग के लिए मंथली प्लान चाहते हैं. इसके अलावा, ऐसे यूजर्स जो घर में WiFi का इस्तेमाल करते हैं और बाहर के लिए उन्हें ज्यादा कॉलिंग और काम चलाऊ डेटा चाहिए, उनके लिए भी ये प्लान अच्छा ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: कम डेटा और ज्यादा कॉलिंग के लिए बेस्ट है Airtel का ये प्लान, जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें: 28 दिन वाले Airtel प्लान्स की पूरी लिस्ट, कॉलिंग और डेली डेटा के साथ मिलेंगे OTT बेनिफिट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >