Airtel लेकर आया है सस्ते में Only Calling Plan, अब साल भर कर सकेंगे अनलिमिटेड बातें

अगर आप Airtel यूजर हैं तो फिर आपके लिए ये खबर है. क्योंकि, एयरटेल अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा सस्ता प्लान लेकर आया है, जिसमें यूजर्स को साल भर रिचार्ज की टेंशन नहीं होगी. साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी.

कई लोग ऐसे हैं जो एक साथ दो नंबरों का इस्तेमाल करते हैं. एक नंबर पर्सनल और दूसरे नंबर को सिर्फ काम के लिए यूज करते हैं. लेकिन अब काम कुछ भी रिचार्ज तो दोनों नंबरों को करना पड़ता है. ऐसे में Airtel अपने यूजर्स के लिए सस्ते में एक ऐसा प्लान लेकर आया है. जिसमें उन्हें पूरे साल भर की वैलिडिटी मिलेगी. तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

यह भी पढ़ें: अब एक ही प्लान में मिलेगा Netflix, JioHotstar और Zee5 का मजा, Airtel के ये 3 प्लान्स हैं बेस्ट

Airtel का 1849 रुपये वाला प्लान

प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Airtel अपने यूजर्स को एक 1849 रुपये का प्लान ऑफर कर रही है. जिसकी वैलिडिटी 365 दिन यानी पूरे साल भर के लिए हैं. ये Airtel का सिर्फ कॉलिंग प्लान है. जिसमें यूजर्स को पूरे साल भर के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. साथ में 3600 फ्री SMS भी. लेकिन इस प्लान में यूजर्स को डेटा का फायदा नहीं मिलेगा. डेटा के लिए यूजर्स को अलग से डेटा पैक लेना होगा. ऐसे में महीने के हिसाब से देखा जाए तो यूजर्स को हर महीने 154 रुपये का खर्च पड़ेगा.

किसके लिए है बेस्ट

ऐसे Airtel यूजर जिन्हें सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज चाहिए वे इस प्लान को ले सकते हैं. साथ ही ऐसे यूजर्स जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है उनके लिए भी ये प्लान बेस्ट है. एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को पूरे साल भर के लिए रिचार्ज करने की झंझट से मुक्ति मिलेगी.

यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >