अब डेटा लिमिट की नो-टेंशन, Airtel लाया Fully Unlimited प्लान्स, मिलेंगे ढेरों बेनेफिट्स भी

अगर आप Airtel यूजर हैं और अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स चाहते हैं, तो फिर कंपनी के नये Fully Unlimited प्लान्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. इन प्लान्स में कंपनी 4G और 5G दोनों यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा दे रही है.

देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने यूजर्स के लिए Fully Unlimited प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं. इन प्लान्स में कंपनी यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 4G और 5G दोनों यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा और कई सारे बेनेफिट्स दे रही है. इन प्लान्स की कीमत ₹399, ₹449, ₹1,099 और ₹4,099 है, जिन्हें शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म दोनों तरह के यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. हर प्लान में अलग-अलग वैलिडिटी और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स दिए गए हैं, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं.

Airtel का ₹399 Fully Unlimited प्लान

  • वैलिडिटी: 28 दिन
  • कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • डेटा: बिना डेली लिमिट के अनलिमिटेड 4G/5G डेटा
  • SMS: रोज 100 SMS
  • एक्स्ट्रा बेनेफिट्स: 28 दिन के लिए JioHotstar Mobile, 12 महीने के लिए Adobe Express Premium, स्पैम प्रोटेक्शन और फ्री हेलोट्यून

Airtel का ₹449 Fully Unlimited प्लान

  • वैलिडिटी: 28 दिन
  • कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • डेटा: बिना डेली लिमिट के अनलिमिटेड 4G/5G डेटा
  • SMS: रोज 100 SMS
  • एक्स्ट्रा बेनेफिट्स: 28 दिन के लिए JioHotstar Mobile, 6 महीने के लिए Apple Music, Google One (30GB क्लाउड स्टोरेज), 12 महीने के लिए Adobe Express Premium, Airtel Xstream Play Premium (20+ OTT प्लेटफॉर्म्स), स्पैम प्रोटेक्शन और फ्री हेलोट्यून

Airtel का ₹1,099 Fully Unlimited प्लान

  • वैलिडिटी: 84 दिन
  • कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • डेटा: बिना डेली लिमिट के अनलिमिटेड 4G/5G डेटा
  • SMS: रोज 100 SMS
  • एक्स्ट्रा बेनेफिट्स: फ्री हेलोट्यून (हर 30 दिन में नई सेट कर सकते हैं)

Airtel का ₹4,099 Fully Unlimited प्लान

  • वैलिडिटी: 365 दिन
  • कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • डेटा: बिना डेली लिमिट के अनलिमिटेड 4G/5G डेटा
  • SMS: रोज 100 SMS
  • एक्स्ट्रा बेनेफिट्स: फ्री हेलोट्यून (हर 30 दिन में नई सेट कर सकते हैं)

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक की कीमत अलग-अलग सर्कल के हिसाब अलग-अलग हो सकती है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: Airtel का ₹379 वाला प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा और फ्री OTT

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >