कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेस्ट डील, Airtel के इन प्लान्स में मिलेगा फ्री Adobe

Airtel अपने चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स के साथ Adobe Express Premium का 1 साल का फ्री एक्सेस दे रहा है. जानिए किन प्लान्स में इस ऑफर का उठा सकते हैं फायदा और कैसे कर सकते हैं एक्टिवेट.

टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर कई ऑफर्स पेश करते रहती है. कभी एंटरटेनमेंट के लिए फ्री OTT, तो कभी म्यूजिक लवर्स के लिए फ्री म्यूजिक प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन. ऐसे में अब Airtel अपने करोड़ों यूजर्स को एक नया ऑफर पेश कर रही है. इस ऑफर के तहत यूजर्स Adobe Express Premium का एक्सेस बिल्कुल पा सकते हैं, वो भी पूरे एक साल भर के लिए. सबसे खास बात तो यह है कि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको किसी तरह का एक्स्ट्रा खर्च नहीं करना होगा. बस आपको एक प्लान रिचार्ज करना होगा और इस ऑफर को एक्टिवेट करना होगा.

कैसे करें ऑफर एक्टिवेट?

Adobe ऑफर के तहत यूजर्स को कंपनी करीब 4,000 रुपये की डिजिटल क्रिएटिव सर्विस बिना किसी चार्ज के दे रही है. इसे यूजर्स Airtel Thanks App से आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं. हालांकि, ध्यान रहे ये ऑफर कंपनी अपने कुछ चुनिंदा प्लान्स में ही दे रही है.

Adobe Express Premium में क्या है खास?

Adobe Express Premium में कई सारे रेडीमेड टेम्पलेट्स, प्रीमियम फॉन्ट्स, स्टॉक इमेजेज और आसान वीडियो एडिटिंग टूल्स मिलते हैं. इसमें AI बैकग्राउंड रिमूवर, इमेज जनरेशन, वन-टैप वीडियो एडिटिंग, प्रीमियम स्टॉक एसेट्स, 30,000 से ज्यादा फॉन्ट्स और 100GB क्लाउड स्टोरेज भी शामिल है. ऐसे में यूजर्स खासकर कंटेन्ट क्रिएटर्स और एडिटर्स सोशल मीडिया पोस्ट, इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब थंबनेल या पोस्टर डिजाइन सब कुछ आसानी से कर सकते हैं.

किन-किन प्लान्स में मिलेगा फ्री Adobe?

  • एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 299 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 355 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 429 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 489 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 469 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 548 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 579 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 589 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 609 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 619 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 649 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 799 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 859 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 929 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 1849 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 2249 रुपये वाला प्लान
  • एयरटेल का 3599 रुपये वाला प्लान

यह भी पढ़ें: Wi-Fi यूजर्स के लिए खास Airtel प्लान, ₹1849 में पूरे साल रहेगा नंबर एक्टिव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >