Airtel Broadband Offer: नए कनेक्शन पर ₹1000 कैशबैक, जानें पूरी डील

Airtel Broadband Offer: एयरटेल ने नए ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए धमाकेदार ऑफर पेश किया है. ₹1500 एडवांस देने पर कंपनी 10 बिलों में ₹1000 कैशबैक देगी. इंस्टॉलेशन और हार्डवेयर चार्जेज भी शामिल हैं.

Airtel Broadband Offer: भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने नए ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए एक तड़कता-भड़कता ऑफर पेश किया है. कंपनी ने घोषणा की है कि अब नए कनेक्शन लेने पर ग्राहकों को कुल ₹1000 की छूट मिलेगी. यह ऑफर एयरटेल फाइबर और एयरफाइबर दोनों सेवाओं पर लागू है और इसे कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से लिया जा सकता है.

कनेक्शन की शुरुआती कीमत

एयरटेल ने बताया है कि नए ब्रॉडबैंड कनेक्शन की कीमत ₹1500 (GST सहित) रखी गई है. यह रकम एडवांस के तौर पर ली जाएगी और बाद में आपके बिलों में एडजस्ट कर दी जाएगी. यानी शुरुआत में ग्राहक को यह राशि जमा करनी होगी.

छूट कैसे मिलेगी?

कई लोग सोच सकते हैं कि ₹1500 देने के बाद ₹1000 की छूट कहां है. दरअसल, जब यह एडवांस राशि आपके बिलों में एडजस्ट हो जाएगी, तब एयरटेल आपके अकाउंट में ₹1000 का कैशबैक जारी करेगा. यह कैशबैक सीधे नहीं मिलेगा बल्कि 10 अलग-अलग वाउचर्स के रूप में दिया जाएगा, जो अगले 10 बिलों में एडजस्ट होंगे.

हार्डवेयर और इंस्टॉलेशन चार्जेज

₹1500 की राशि में इंस्टॉलेशन और हार्डवेयर चार्जेज शामिल हैं. कंपनी ग्राहकों को इंटरनेट चलाने के लिए राउटर भी देती है, लेकिन यह राउटर आपकी निजी संपत्ति नहीं होगा. जैसे ही आप कनेक्शन बंद करेंगे, कंपनी इसे वापस ले लेगी.

मासिक प्लान पर शर्तें

अगर आप सिर्फ मासिक प्लान चुनते हैं तो इंस्टॉलेशन और हार्डवेयर चार्जेज माफ नहीं होंगे. यानी लंबी अवधि के प्लान लेने पर ही इन चार्जेज से राहत मिल सकती है.

ग्राहकों के लिए फायदे

इस ऑफर से ग्राहकों को शुरुआती खर्च में राहत मिलेगी. साथ ही एयरटेल की फाइबर और एयरफाइबर सेवाएं अब देशभर में उपलब्ध हैं, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही प्लान चुन सकते हैं.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: Jio Vs Airtel Vs Vi: 300 से कम में जोरदार रिचार्ज प्लान किसका?

यह भी पढ़ें: 1399 रुपये में पूरे परिवार की मौज, Airtel के पोस्टपेड प्लान में मिलेगा कॉलिंग-डेटा, OTT और भी बहुत कुछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >