Airtel का 60 दिनों वाला प्लान दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा का फायदा, चेक करें डिटेल्स

Airtel Recharge Plan: अगर आप भी लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं, तो फिर आपके लिए एयरटेल का 619 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें आपको 60 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा का फायदा मिलेगा.

Airtel Recharge Plan: अगर आप Airtel यूजर हैं और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की तलाश में हैं, तो फिर आपके लिए हम कंपनी का एक ऐसा प्लान लेकर आए हैं, जिसमें आपको लंबी वैलिडिटी भी मिलेगी साथ में कॉलिंग से लेकर डेटा तक का भी फायदा मिलेगा. दरअसल, देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel के पोर्टफोलियो में कई सारे लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स लिस्टेड हैं, जिनके बारे में कई यूजर्स जानते भी नहीं. इन्हीं प्लान्स में से एक है कंपनी का 60 दिनों वाला प्लान. इसमें आपको न सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा, बल्कि डेली डेटा का भी फायदा मिलेगा.

Airtel का 60 दिनों वाला प्लान

एयरटेल के पोर्टफोलियो में 60 दिनों वाला एक प्लान भी शामिल है. इसमें कंपनी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दे रही है और साथ में डेली 100 फ्री SMS की भी सुविधा दे रही है. वहीं, इस प्लान में डेली 1.5GBडेटा का भी फायदा मिलेगा. इतना ही नहीं, इस प्लान में फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून्स और Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस भी मिल रहा है.

Airtel का 60 दिनों वाला प्लान

क्या है प्लान की कीमत?

इस प्लान की कीमत के बारे में बात करें, तो एयरटेल के इस प्लान की कीमत 619 रुपये है. डेली खर्च के हिसाब से देखा जाये तो हर दिन यूजर्स के पॉकेट पर 11 रुपये से भी कम का भार पड़ेगा. यानी कि 600 रुपये में 2 महीने तक रिचार्ज की टेंशन से छुटकारा मिल जाएगा. साथ में कॉलिंग-डेटा का फायदा भी मिलेगा.

किसके लिए बेस्ट है प्लान?

एयरटेल का ये प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं पड़ती है. साथ ही ऐसे यूजर्स जिन्हें सस्ते में लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और मैसेजिंग का फायदा चाहिए, वे भी इस प्लान को ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कम बजट में बड़ा फायदा, 500 रुपये से कम में Airtel दे रहा 77 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री मैसेजिंग

यह भी पढ़ें: एक रिचार्ज में चलेंगे 3 सिम, Airtel के फैमिली पोस्टपेड प्लान में डेटा-कॉलिंग से लेकर मिल रहा OTT का भी फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >