देसी ब्रांड Ai+ ला रहा दो नये 5G स्मार्टफोन्स, एक में मिलेगा यूनिक लाइट रिंग फीचर

अगर आप एक नया, स्टाइलिश और बजट 5G स्मार्टफोन लेने का इंतजार कर रहे हैं, तो AI+ आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है. कंपनी जल्द ही अपनी Nova Series के नए स्मार्टफोन्स Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G भारत में लॉन्च करने वाली है.

देसी कंपनी Ai+ भारत में जल्द ही अपने दो नए बजट स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाली है. इसमें Ai+ Nova 2 5G और Ai+ Nova 2 Ultra 5G मॉडल्स शामिल हैं. दोनों मॉडल्स की लॉन्च डेट कन्फर्म करने के साथ-साथ कंपनी ने मॉडल्स के डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी शेयर कर दी है. आइए जानते हैं डिटेल्स में.

कब होगा लॉन्च?

Ai+ अपने दोनों नए मॉडल्स को भारत में 9 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है. कंपनी के दोनों मॉडल्स Flipkart एक्सक्लूसिव हैं. यानी दोनों स्मार्टफोन्स की सेल ऑफिशियल साइट के साथ-साथ फ्लिपकार्ट पर भी होगी. इसके लिए कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दिया है, जहां मॉडल से जुड़ी कुछ जानकारी रिवील कर दी गई है.

डिजाइन और कलर ऑप्शन्स

डिजाइन कि बात करें, Nova 2 Ultra 5G का डिजाइन ज्यादा आकर्षक है. इसमें पीछे की तरफ पिल-शेप (कैप्सूल जैसा) कैमरा मॉड्यूल और नीचे एक सर्कुलर लाइट रिंग मिलेगा. यह लाइट रिंग सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि कॉल, मैसेज, म्यूजिक और नोटिफिकेशन के समय यह लाइट ब्लिंक करेगी. यह फीचर Nothing फोन की तरह नोटिफिकेशन लाइट सिस्टम जैसा है. इसमें Black, Blue, Green, Purple और Red कलर ऑप्शन मिलेंगे.

Nova 2 5G का डिजाइन थोड़ा सिंपल है. इसके बैक पैनल में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसके अंदर ही LED फ्लैश रहेगी. यह फोन पिछले Nova 5G जैसा ही लुक देता है. यह Black, Blue, Green, Pink और Purple कलर ऑप्शन में आएगा.

एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने अपने अपकमिंग मॉडल्स की पूरी जानकारी शेयर नहीं की है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों मॉडल्स AI+ Pulse और AI+ Nova 5G के अपग्रेड वर्जन होंगे. AI+ Pulse और AI+ Nova 5G को कंपनी ने 2025 में लॉन्च किया था. इन मॉडल्स में 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले, Unisoc चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप, 5000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. ऐसे में उम्मीद है, कि Nova 2 Ultra 5G और Nova 2 5G में बेहतर फीचर्स मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 9000mAh बैटरी के साथ आएगा OnePlus का नया फोन, कंपनी ने लॉन्च डेट किया कन्फर्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >