AC खरीदने जा रहे हैं? जानिए 1 टन, 1.5 टन और 2 टन एसी का क्या मतलब होता है

AC Buying Guide: एसी खरीदते समय टन का मतलब सिर्फ वजन नहीं होता. जानें 1 टन, 1.5 टन और 2 टन एसी की असली कूलिंग क्षमता, बिजली की खपत और सही चुनाव कैसे करें.

AC Buying Guide: गर्मी का मौसम शुरू होते ही एयर कंडीशनर (AC) की मांग तेजी से बढ़ जाती है. लेकिन AC खरीदते समय अक्सर ग्राहक “टन” को लेकर भ्रमित रहते हैं. आमतौर पर बाजार में 1 टन, 1.5 टन और 2 टन एसी मिलते हैं, लेकिन सवाल ये है कि इन “टन” का मतलब आखिर होता क्या है?

टन का मतलब क्या होता है?

यहां “टन” का मतलब वजन से नहीं है, बल्कि यह उस क्षमता को दर्शाता है जिससे एसी गर्मी को हटाकर ठंडी हवा देता है. इसे तकनीकी भाषा में BTU(BritishThermalUnit) कहा जाता है.

1 टन एसी = 12,000 BTU प्रति घंटा

1.5 टन एसी = 18,000 BTU प्रति घंटा

2 टन एसी = 24,000 BTU प्रति घंटा

BTU जितना ज्यादा, एसी उतनी ज्यादा ठंडी हवा देगा. यानी टन जितना बड़ा, एसी की कूलिंग कैपेसिटी उतनी ज्यादा.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर

किस साइज का एसी आपके कमरे के लिए सही?

कमरे का साइज, खिड़कियों की संख्या, धूप लगना और उसमें मौजूद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस — ये सभी फैक्टर एसी की टन कैपेसिटी चुनने में महत्वपूर्ण होते हैं.

किस साइज का एसी आपके कमरे के लिए सही?

यदि आपके कमरे में सीधा धूप आती है, तो आपको एक रेटिंग ऊपर वाला एसी लेना चाहिए.

ज्यादा टन का एसी क्यों नहीं?

अक्सर लोग सोचते हैं कि ज्यादा टन का एसी खरीदने से ज्यादा ठंडक मिलेगी, लेकिन यह गलत है. ज्यादा टन का एसी छोटा कमरा बहुत जल्दी ठंडा कर देता है, जिससे वह बार-बार ऑन-ऑफ होता है. इससे बिजली की खपत बढ़ती है और एसी की उम्र भी कम हो सकती है.

बिजली की खपत

ऊर्जा की बचत के लिए हमेशा 3 स्टार या 5 स्टार रेटिंग वाला इनवर्टर एसी लेना चाहिए. इनवर्टर एसी कमरे के तापमान के अनुसार खुद को एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है.

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

यह भी पढ़ें: Split AC vs Window AC: खरीदने से पहले जान लें यह जरूरी बातें वरना उठाना पड़ सकता है हजारों का नुकसान

यह भी पढ़ें: Cheapest Air Conditioner: 30 हजार रुपये से सस्ते में घर लाएं लल्लन टॉप फीचर्स वाले ये ब्रांडेड AC

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >