AC खरीदते समय सिर्फ टन पर मत अटकिए, ये 1 फैक्टर बदल देगा आपका फैसला

AC खरीदते समय सिर्फ टन देखकर फैसला करना काफी नहीं होता है. असली फर्क कूलिंग कैपेसिटी डालती है. यह तय करती है कि AC कमरे को कितनी जल्दी और असरदार तरीके से ठंडा करेगा. सही कैपेसिटी वाला AC कम समय चलता है, बेहतर परफॉर्म करता है और बिजली की बचत भी करता है.

AC खरीदते समय लोग अक्सर 1 टन, 1.5 टन या 2 टन के बीच उलझ जाते हैं. आमतौर पर हम सोचते हैं कि जितना ज्यादा टन होगा, उतनी बेहतर कूलिंग मिलेगी. लेकिन असल कहानी इतनी सीधी नहीं है. टन के अलावा एक और बहुत जरूरी चीज होती है. हम बात कर रहे हैं कूलिंग कैपेसिटी (Cooling capacity) की. यह आपके रूम को कितनी जल्दी और कितने प्रभावी तरीके से ठंडा करेगा, उसमें बड़ा रोल निभाती है. यही चीज आपके बिजली के बिल और AC की परफॉर्मेंस पर असर डालती है.

कूलिंग कैपेसिटी का क्या मतलब है?

कूलिंग कैपेसिटी का मतलब होता है कि कोई AC एक तय समय में कमरे से कितनी गर्मी बाहर निकाल सकता है. आसान शब्दों में समझें तो, यह बताता है कि आपका AC कितनी तेजी से कमरे को ठंडा करेगा और कितनी अच्छी तरह से टेम्परेचर को बनाए रखेगा. इसे आमतौर पर वॉट (watts) में मापा जाता है. जितनी ज्यादा कूलिंग कैपेसिटी होगी, उतनी जल्दी कमरा ठंडा होगा और AC उतना ही एफ्फिसिएंट माना जाएगा.

उदाहरण के लिए, दो 1.5-ton AC एक जैसे लग सकते हैं, लेकिन उनकी कूलिंग कैपेसिटी अलग हो सकती है. एक 3,500W का हो सकता है, जबकि दूसरा 5,000W या उससे ज्यादा भी दे सकता है. यही फर्क तय करता है कि आपका रूम कितनी जल्दी ठंडा हो जाएगा.

सिर्फ टन काफी क्यों नहीं होती है?

AC का टन सिर्फ यह बताता है कि वह किस साइज के कमरे के लिए बनाया गया है. लेकिन इससे यह पता नहीं चलता कि वह कितनी तेजी और कितनी अच्छी तरह कूलिंग करेगा. अगर आप सिर्फ टन देखकर AC चुन लेते हैं और उसकी कूलिंग कैपेसिटी पर ध्यान नहीं देते, तो हो सकता है कमरा ठंडा होने में ज्यादा समय लगे. नतीजा ये होगा कि AC ज्यादा देर तक चलेगा और बिजली की खपत भी बढ़ जाएगी. 

बिजली बिल पर असर

कम कूलिंग कैपेसिटी वाला AC कमरे को ठंडा करने में ज्यादा समय लेता है, इसलिए उसे लंबे समय तक चलाना पड़ता है. जितना ज्यादा देर तक AC चलता है, उतनी ही ज्यादा बिजली खर्च होती है और आपका बिल भी बढ़ जाता है.

वहीं दूसरी तरफ, ज्यादा कूलिंग कैपेसिटी वाला AC कमरे को जल्दी ठंडा कर देता है और फिर अपने आप बंद हो जाता है या कम चलने लगता है. इससे उसका टोटल रन टाइम कम होता है और बिजली की बचत होती है.

यह भी पढ़ें: डीप क्लीनिंग के बाद भी AC नहीं कर रहा कूलिंग? वजह हो सकता है अंदर का ये जरूरी पार्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >