7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ जल्द आ रहा Motorola का सस्ता स्मार्टफोन, दिल जीत लेंगे फीचर्स

चाइनीज टेक कंपनी Motorola अगले हफ्ते अपना नया मॉडल Moto G67 Power 5G भारत में लॉन्च करने वाली है,. जिसमें 7000mAh बैटरी के साथ Snapdragon प्रोसेसर, 6.7 डिस्प्ले और 50MP का रियर कैमरा मिलेगा. जानिए कब होगा भारत में लॉन्च.

अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जो दिखने में स्टाइलिश हो, उसमें बड़ी बैटरी हो और साथ ही बढ़िया फीचर्स भी तो फिर आपके लिए खुशखबरी है. जल्द ही भारतीय मार्केट में Motorola अपना नया स्मार्टफोन Moto G67 Power 5G लॉन्च करने वाला है. Moto G67 Power 5G में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी, स्टाइलिश डिजाइन और 50MP का बढ़िया कैमरा मिलेगा. साथ ही कंपनी अपने इस नए मॉडल को बजट में लॉन्च करने वाली है. तो फिर चलिए जानते हैं कि कब लॉन्च होगा ये मॉडल और क्या मिलेंगे इसमें फीचर्स.

कब होगा Moto G67 Power 5G लॉन्च?

Moto G67 Power 5G को मोटोरोला 5 नवंबर को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है. इस नए मॉडल को कंपनी अपने ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च करने वाली है. साथ ही कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर मॉडल के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है.

कैसा है Moto G67 Power 5G का डिजाइन?

Moto G67 Power 5G के डिजाइन कि बात करें तो कंपनी इस नए मॉडल को 3 Pantone Curated कलर में लॉन्च करने वाली है. जिसमें Blue Curacao, Parachute Purple और Cilantro कलर ऑप्शन शामिल है. Moto G67 Power स्लिम डिजाइन में लॉन्च होने वाला है. मॉडल के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है.

Moto G67 Power 5G में क्या मिलेंगे स्पेसिफिकेशन?

डिस्प्ले: Moto G67 Power 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही डिस्प्ले में Gorilla Glass 7i, IP64 रेटिंग और MIL-810H का प्रोटेक्शन दिया गया है.

कैमरा: मॉडल के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा. जिसमें 50MP Sony LYT-600 का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक फ्लिकर लेंस दिया गया है. फ्रंट में सेल्फी के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर: इस नए मॉडल में कंपनी ने Snapdragon 7s Gen 2 का प्रोसेसर दिया है, जो Android 15 पर बेस्ड Hello UX पर काम करेगा.

बैटरी: Moto G67 Power 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है. वहीं, बैटरी को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि एक बार चार्ज करने पर यह लगभग 58 घंटे तक का बैकअप देगा.

Moto G67 Power 5G में क्या होंगे फीचर्स?

Moto G67 Power 5G में Family Space 3.0, थ्री-फिंगर स्क्रीनशॉट और ट्विस्ट और चॉप जेस्चर (कैमरा और फ्लैशलाइट को तुरंत ऑन करने के लिए) दिया गया है. इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए Smart Connect सूट भी दिया गया है. वहीं, इमेज को और भी बेहतर बनाने के लिए AI Photo Enhancement Engine फीचर भी दिया गया है.

Moto G67 Power 5G की क्या होगी कीमत?

फिलहाल, मोटोरोला ने Moto G67 Power 5G की कीमत को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है. लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे 20 हजार के बजट रेंज में लॉन्च कर सकती है.

पुराने फोन को कुछ दिन और झेल लीजिए, नवंबर में आ रहे ये धाकड़ स्मार्टफोन्स, लिस्ट में Moto-OnePlus भी शामिल

OnePlus Ace 6: दमदार फीचर्स के साथ आया नया स्मार्टफोन, लेकिन एक ट्विस्ट है!

आ गयी डेट! नवंबर के इस तारीख को एंट्री मारेगा iQOO 15, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >