5G Spectrum Auction: चार स्पेक्ट्रम बैंड पर टेलीकॉम कंपनियों की नजर, पहले दिन 11 हजार करोड़ रुपये की बोलियां लगीं

5G Spectrum Auction: यह 10वीं स्पेक्ट्रम नीलामी है. आगामी नीलामी में 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1,800 मेगाहर्ट्ज, 2,100 मेगाहर्ट्ज, 2,300 मेगाहर्ट्ज, 2,500 मेगाहर्ट्ज, 3,300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड के लिए बोली लगायी जाएगी.

5G Spectrum Auction: दूरसंचार कंपनियों ने स्पेक्ट्रम नीलामी के पहले दिन मंगलवार को पांच दौर में लगभग 11,000 करोड़ रुपये मूल्य की बोलियां लगायीं. सरकार 96,238 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर 10,500 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी कर रही है. इसके लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से बोलियां आमंत्रित की गई हैं. मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, दूरसंचार कंपनियों ने पहले दिन की स्पेक्ट्रम नीलामी में करीब 11,000 करोड़ रुपये की बोलियां लगायी हैं. नीलामी बुधवार को फिर शुरू होगी.

दूरसंचार कंपनियों की नजर इन चार स्पेक्ट्रम बैंड्स पर

दूरसंचार कंपनियों ने स्पेक्ट्रम नीलामी के पहले दिन चार स्पेक्ट्रम बैंड 900 मेगाहर्ट्ज, 1,800 मेगाहर्ट्ज, 2,100 मेगाहर्ट्ज और 2,500 मेगाहर्ट्ज में रुचि दिखाई. ‘भाषा’ ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह शुरू हुई नीलामी दोपहर करीब तीन बजे चौथे दौर में प्रवेश कर गई. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 10,500 मेगाहर्ट्ज मोबाइल सेवाओं के लिए 96,238 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की स्पेक्ट्रम नीलामी सुबह 10 बजे शुरू हुई.

5G Data Consumption: 4जी से कितना ज्यादा डेटा का इस्तेमाल कर रहे 5जी यूजर्स

5G Auction: JIO, Airtel और VI की 5G मोबाइल सर्विसेज के लिए इन एयरवेव पर है नजर

हाई-स्पीड डेटा तकनीक क्याें है जरूरी? टेलीकॉम सेक्रेटरी ने कही यह बात

यह 10वीं स्पेक्ट्रम नीलामी

एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, शुरू में चार स्पेक्ट्रम 900 मेगाहर्ट्ज, 1,800 मेगाहर्ट्ज, 2,100 मेगाहर्ट्ज और 2,500 मेगाहर्ट्ज बैंड में रुचि दिखाई गई. स्पेक्ट्रम नीलामी दोपहर करीब तीन बजे चौथे दौर में प्रवेश कर गई. रेडियो तरंगों की बिक्री प्रक्रिया 2010 में ऑनलाइन शुरू होने के बाद से यह 10वीं स्पेक्ट्रम नीलामी है. आखिरी बार अगस्त, 2022 में नीलामी हुई थी, जिसमें पहली बार 5जी सेवाओं के लिए रेडियो तरंगें पेश की गई थीं.

इन बैंड्स के लिए होगी अगली नीलामी

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने स्पेक्ट्रम नीलामी शुरू की है. इसके लिए आठ मार्च को आवेदन आमंत्रण नोटिस (एनआईए) जारी किया गया था. बयान के अनुसार, संचार मंत्रालय ने घोषणा की है कि आगामी नीलामी में 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1,800 मेगाहर्ट्ज, 2,100 मेगाहर्ट्ज, 2,300 मेगाहर्ट्ज, 2,500 मेगाहर्ट्ज, 3,300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड के लिए बोली लगाई जाएगी. इसमें कहा गया, विभिन्न बैंड में नीलामी के लिए रखे जाने वाले स्पेक्ट्रम की कुल मात्रा 10,522.35 मेगाहर्ट्ज है. इसका आरक्षित मूल्य 96,238.45 करोड़ रुपये है.

अधिकतम रेडियो तरंगों के लिए बोली

3,300 मेगाहर्ट्ज बैंड और 26 मेगाहर्ट्ज बैंड को 5जी सेवाओं के लिए उपयुक्त बैंड माना जा रहा है. रिलायंस जियो ने स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए सबसे अधिक 3,000 करोड़ रुपये की बयाना राशि जमा की है. इस आधार पर कंपनी अधिकतम रेडियो तरंगों के लिए बोली लगा सकती है.

दूरसंचार विभाग के मुताबिक, भारती एयरटेल ने 1,050 करोड़ रुपये और वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) ने 300 करोड़ रुपये की बयाना राशि जमा की है. कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड अपने स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क को कम करने के लिए विशेष रूप से 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में रणनीतिक अधिग्रहण पर ध्यान केंद्रित कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >