iPhone का 512GB मॉडल 47 हजार में यहां मिल रहा, ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा!

iPhone Offer: ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म अमेजन से आप आईफोन 14 का 512GB मॉडल 47 हजार में खरीद सकते हैं. हम बताते हैं कैसे-

512GB iPhone Offer Discount and Exchange: नया आईफोन लेने की अगर आप भी सोच रहे हैं, तो खुशखबरी है आपके लिए. आईफोन का लेटेस्ट मॉडल खरीदने की अगर आपकी जेब इजाजत नहीं दे रही है, तो आईफोन के पुराने मॉडल्स आपके लिए बेहतर हो सकते हैं. फीचर्स, लुक और फील के मामले में इनमें बहुत ज्यादा अंतर नहीं है. अंतर केवल कीमत में है और वह भी लगभग आधा. हम बताते हैं कि आईफोन के किस मॉडल पर ऐसा ऑफर है कि आप इसे आईफोन के लेटेस्ट मॉडल से लगभग आधे दाम पर खरीद सकते हैं और कैसे.

डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर

iPhone 14 खरीदने का यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. इससे पहले भी इसकी कीमत में कटौती की गई थी और अब ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म Amazon पर इसके 512GB वेरिएंट पर जबरदस्त डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर दिये जा रहे हैं. इस डील का फायदा उठाकर आप इसे लगभग 47 हजार रुपये में खरीद सकते हैं. आइये जानते हैं इस डील के बारे में…

iPhone 14 512GB के स्पेसिफिकेशंस देखिए

आईफोन 14 का डिस्प्ले 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR वाला है. इसमें डॉल्बी विजन सपोर्ट, 1200 निट्स ब्राइटनेस मिलती है. यह फोन Apple A15 Bionic चिपसेट प्रॉसेसर पर रन करता है. ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 16 अपग्रेडेबल है. फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें दोनों लेंसेज 12MP और 12MP के हैं. वहीं, फ्रंट कैमरा भी 12MP का है. फोन का स्टोरेज 512GB का है और रैम 6GB की है. हैंडसेट का डिजाइन एल्युमिनियम फ्रेम पर बेस्ड है और इसे IP68 रेटिंग मिली हुई है.

Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

Amazon ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म ने iPhone 14 के 512GB वेरिएंट की कीमत में बड़ी कटौती की है. इस मॉडल की असल कीमत 99,900 रुपये है, लेकिन अमेजन पर इस समय इसे 30 प्रतिशत की डिस्काउंट के बाद केवल 69,900 रुपये में खरीदा जा सकता है.

अमेजन पर इसके अलावा, इस स्मार्टफोन पर 22,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. ग्राहक अगर पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराते हैं और उन्हें पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है, तो इसे केवल 47 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है.

iPhone 16e: आ गया Apple का सबसे सस्ता फोन, 60 हजार में मिलेगा 1 लाख रुपये वाले फीचर्स का दम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >