Fridge Tips: फ्रिज के एक कोने में रख दें जादुई सफेद पाउडर, सड़ी हुई गंध का मिटा देंगी नामोनिशान

Fridge Tips: फ्रिज से आने वाली बदबू या सड़ी हुई गंध दूर करने के लिए किसी महंगे केमिकल की जरूरत नहीं होती. आज हम आपको कुछ आसान और नेचुरल उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने फ्रिज से आने वाली बदबू को दूर कर सकते हैं.

Fridge Tips: आज के समय फ्रिज हर घर की जरूरत बन चुका है, क्योंकि यही हमारी रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक फ्रेश रखता है. लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि फ्रिज खोलते ही कुछ खट्टा या अजीब सा गंध महसूस होती है. इसका सबसे बड़ा कारण होता है भीतर रखा सड़ा-गला या एक्सपायर्ड खाना. यह बदबू न केवल असहज करती है बल्कि उसमें रखा ताजा खाने-पीने वाली चीजों को भी जल्दी खराब कर सकती है.

अगर इस समस्या को समय रहते दूर न किया जाए तो बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इससे छुटकारा पाना मुश्किल नहीं है. बिना किसी महंगे प्रोडक्ट या केमिकल के कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप फ्रिज (Fridge) को हमेशा साफ-सुथरा और खुशबूदार रख सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 कारगर टिप्स जो मिनटों में आपके फ्रिज के अंदर से आने वाली बदबू को गायब कर देंगे.

Fridge खाली कर तुरंत साफ करें  

फ्रिज की बदबू दूर करने का पहला और सबसे अहम कदम है उसे तुरंत खाली करना और अच्छी तरह साफ करना. अक्सर पीछे रखा कोई पुराना डिब्बा या सड़ी-गली सब्जी ही बदबू का कारण होती है. ऐसे खाने को तुरंत बाहर निकालकर फेंक दें. इसके बाद गुनगुने पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर फ्रिज की ट्रे और शेल्फ अच्छी तरह पोंछ लें. बेकिंग सोडा एक नेचुरल क्लीनर है, जो बैक्टीरिया को खत्म करने के साथ-साथ गंध को भी पूरी तरह मिटा देता है.

नींबू और सिरके का कमाल

सिरका और नींबू दोनों ही नेचुरल डिसइंफेक्टेंट के रूप में काम करते हैं. फ्रिज (Fridge) से बदबू मिटाने के लिए आप एक कटोरी में सिरका डालकर अंदर रख सकते हैं या फिर उसकी सतह को नींबू से अच्छी तरह साफ कर सकते हैं. सिरके की तेज सुगंध बदबू को खत्म कर देती है, जबकि नींबू अंदर ताजगी बनाए रखता है.

कटोरे में बेकिंग सोडा भरकर रखें 

अगर आपके फ्रिज से बार-बार बदबू आने लगती है तो इसका एक रामबाण उपाय है. एक छोटे कटोरे में बेकिंग सोडा भरकर फ्रिज (Fridge) के किसी कोने में रख दें. यह पाउडर हवा में मौजूद गंध पैदा करने वाले कणों को सोख लेता है और फ्रिज को लंबे समय तक फ्रेश रखता है. ध्यान रखें, हर महीने इसे बदलना जरूरी है ताकि इसका असर बरकरार रहे.

कॉफी पाउडर और चायपत्ती का कमाल

कई लोग कॉफी पाउडर या इस्तेमाल की हुई चायपत्ती को सुखाकर एक छोटे कटोरे में भरकर फ्रिज में रख देते हैं. यह तरीका काफी असरदार माना जाता है क्योंकि कॉफी और चायपत्ती में बदबू को आसानी से सोख लेने की क्षमता होती है. साथ ही, इनकी हल्की खुशबू फ्रिज (Fridge) के अंदर ताजगी बनाए रखती है.

रेगुलर साफ-सफाई करते रहे 

फ्रिज की सफाई करना बिल्कुल आसान काम है. हफ्ते में एक बार इसे पूरी तरह खाली करके अच्छे से साफ करना चाहिए. इसके लिए गुनगुने पानी में थोड़ा-सा बेकिंग सोडा मिलाकर अंदरूनी हिस्सों को पोंछ लें. चाहें तो बाद में सूखे कपड़े से पोछ कर सुखा दें. ऐसा करने से फ्रिज (Fridge) में जमी गंध दूर हो जाएगी, बैक्टीरिया खत्म होंगे और आपका फ्रिज हमेशा ताजा और साफ बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: मॉनसून में नमक से भरी कटोरी को फ्रिज में क्यों रख रहे लोग? फायदे जान गए तो आप भी शुरू कर देंगे रखना

यह भी पढ़ें: मॉनसून में फ्रिज को रखना है सही-सलामत तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, वरना हाय-हाय करते रह जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >