आपका बजट स्मार्टफोन भी बन जाएगा गेमिंग फोन, बस अपनाने होंगे ये 5 सिंपल हैक्स

अगर आपके पास बजट फोन है तो भी उसमें स्मूथ गेमिंग पाना मुमकिन है. इसके लिए बस आपको थोड़ी स्मार्ट सेटिंग्स की जरूरत है. सही ऑप्टिमाइजेशन, गेम मोड और कुछ छोटे बदलाव आपके फोन की परफॉर्मेंस को काफी बेहतर बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

अगर आपके पास बजट स्मार्टफोन है लेकिन गेमिंग का शौक भी है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. अच्छी बात ये है कि आप अपने इस पॉकेट-फ्रेंडली फोन को भी एक तरह का गेमिंग फोन बना सकते हैं. ये कोई जादू नहीं है, बल्कि कुछ आसान और हैक्स हैं, जिनकी मदद से आपका फोन अपनी कैपेसिटी से भी ज्यादा परफॉर्म कर सकता है. हां यह सच है कि आपका फोन फ्लैगशिप डिवाइस तो नहीं बन जाएगा, लेकिन थोड़ी स्मार्ट ट्यूनिंग के साथ आप उससे काफी बेहतर और स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस जरूर निकाल सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

CPU और RAM को खाली करें

आपका स्मार्टफोन अगर स्लो लग रहा है, तो हो सकता है बैकग्राउंड में कई ऐप्स चुपचाप चल रहे हों और RAM-CPU खा रहे हों. ऐसे में सबसे पहले उन ऐप्स को हटा दीजिए जिनका आप इस्तेमाल ही नहीं करते. साथ ही, फोन की सेटिंग्स में जाकर ब्लॉटवेयर (Bloatware) ऐप्स को बंद करना भी एक अच्छा ऑप्शन है. और अगर आप थोड़ा और स्मार्ट बनना चाहते हैं, तो YouTube Go या Facebook Lite जैसे लाइट वर्जन यूज करें.

बिल्ट-इन गेम मोड यूज करें

अगर आपके फोन में बिल्ट-इन गेम मोड है तो उसे ऑन कर लें. आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन्स में ये फीचर मिलता है. जैसे Xiaomi में Game Turbo, Realme में Game Space और Samsung में Game Booster. ये टूल्स गेम खेलते समय बेकार के नोटिफिकेशन को ब्लॉक कर देते हैं, लैग को कम करते हैं और गेम को स्मूद चलाने के लिए CPU को ज्यादा पावर देते हैं.

ग्राफिक्स थोड़ा कम रखें

Ultra HD या HDR जैसे हाई ग्राफिक्स अच्छे तो लगते हैं, लेकिन फोन पर लोड बढ़ा देते हैं. इसलिए बेहतर है कि आप Low या Smooth ग्राफिक्स चुनें और फ्रेम रेट को High या Max पर सेट करें. साथ ही, BGMI और Call of Duty: Mobile जैसे गेम्स में shadows और motion blur को बंद कर दें.

फोन को ज्यादा गर्म न होने दें

लंबी गेमिंग के दौरान फोन का गर्म होना नॉर्मल बात है, लेकिन इसे कंट्रोल करना जरूरी है. कोशिश करें कि चार्जिंग के दौरान गेम न खेलें और अगर संभव हो तो फोन का बैक कवर निकाल दें. इससे फोन ठंडा रहेगा और परफॉर्मेंस भी बेहतर मिलेगी.

बैटरी सेटिंग्स का सही इस्तेमाल करें

गेमिंग के समय आप Battery Saver मोड को ऑन कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि background apps और sync (जैसे emails, updates) को बंद कर दें. इससे फोन के रिसोर्स सिर्फ गेम पर फोकस करेंगे और आपको बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 100% चार्ज होने के बाद भी फोन प्लग-इन रखने से क्या होता है?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >