Best Camera Smartphones: DSLR भी शर्मा जाए इन 5 फोन्स के कैमरे के आगे, लिस्ट में Vivo का नाम भी शामिल

Best Camera Smartphones: जैसे-जैसे दिवाली करीब आ रही है, स्मार्टफोन्स की सेल भी जोर पकड़ रही है. अगर आप भी इस सेल का फायदा उठा कर एक नया और बढ़िया कैमरा फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपके लिए 5 फोन्स की लिस्ट तैयार कर के लाए हैं. आइए इन फोन्स के कैमरा फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.

Best Camera Smartphones: कुछी दिनों बाद दिवाली है और इसके साथ ही कई सारी इ-कॉमर्स साइट्स और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल शुरू है. इन सेल्स में एक से बढ़ कर एक स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डील्स मिल रही हैं. अगर आपका बजट थोड़ा हाई है और आप एक ऐसा फोन की तलाश में हैं जिसका कैमरा दमदार हो, तो हम आपके लिए कुछ बढ़िया ऑप्शन लेकर आए हैं. कमाल की बात ये हैं कि इन फोन्स में कैमरा के साथ परफॉरमेंस भी आपको जबरदस्त देखने को मिलते हैं. तो आइए इन फोन्स पर नजर डालते हैं.

iPhone 17 Pro

iPhone 17 Pro में पीछे की तरफ आपको तीन कैमरों का सेटअप देखने को मिलता है. इसमें 48MP का मेन कैमरा है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मिलता है, 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है. कंपनी का कहना है कि इसका कैमरा सिस्टम हर तरह की लाइटिंग में बेहतरीन फोटो लेने में माहिर है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Google Pixel 10 Pro

Google Pixel 10 Pro में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें आपक 50MP का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 48MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलता है. इस फोन में कई एडवांस्ड AI कैमरा फीचर्स मिलते हैं जो फोटोज की क्वालिटी को एक नया लेवल दे देते हैं. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

Vivo X200 Pro

Vivo X200 Pro में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) और 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है. इसका कैमरा रिजल्ट शानदार है और इसमें जबरदस्त जूमिंग कैपेसिटी देखने को मिलती है. वहीं, फ्रंट सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

iPhone 16 Pro

iPhone 16 Pro में पीछे की तरफ आपको तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है. इसमें 48MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है, 48MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 12MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए आपको इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Oppo Find X8 Pro

Oppo Find X8 Pro में पीछे की तरफ आपको चार कैमरों का सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम के साथ, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस 120 डिग्री के फील्ड ऑफ व्यू के साथ और एक और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 6x ऑप्टिकल जूम के साथ शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में आगे की तरफ आपको 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

यह भी पढ़ें: ₹15,000 से कम वाले बेस्ट 5G स्मार्टफोन: Oppo K13, iQOO Z10x, Infinix Note 50s और बाकी धमाकेदार ऑप्शंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >