AC Hidden Features: भारत में एसी को साल के कुछ महीनों का मेहमान समझा जाता रहा है. अप्रैल में ऑन किया, अक्टूबर में भूल गए. लेकिन अब चीजें बदल रही हैं. नई जनरेशन के इन्वर्टर और हीट-पंप एसी सिर्फ ठंडा करने का काम नहीं करते. ये गर्म करते हैं, हवा को साफ करते हैं, नमी कम करते हैं और पूरे साल अच्छी तरह से हवा फैलाते रहते हैं. अगर आपके पास भी ऐसा एसी है, तो जानिए कैसे आप इसे सिर्फ गर्मियों में ही नहीं, बल्कि साल भर पूरे फायदा उठाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
रूम हीटर के बिना भी रूम रहेगा गर्म
आजकल ज्यादातर इन्वर्टर ACs में हीट पंप सिस्टम आता है, जो ठंड में भी कमरे को गर्म कर देता है. ये सिस्टम बाहर की हवा से गर्मी खींचकर कमरे में सर्कुलेट करता है, चाहे बाहर कितनी भी सर्दी हो. और सबसे बड़ी बात, ये ट्रेडिशनल हीटर की तरह हवा को सुखाता नहीं या ऑक्सीजन को नहीं जलाता, जिससे कमरे का माहौल लंबे समय तक आरामदायक रहता है.
एयर प्यूरीफायर की तरह कर सकते हैं यूज
हालांकि अभी यानी मार्च के महीने में धुंध या स्मॉग कम होता है, लेकिन घर के अंदर की हवा फिर भी धूल, एलर्जी या छोटे कणों से गंदी हो सकती है. ऐसे में आपका एसी PM2.5 या HEPA फिल्टर के साथ एयर प्यूरीफायर की तरह काम कर सकता है, डस्ट और स्मोक पार्टिकल्स को फंसा कर हवा को साफ रखता है. कई मॉडल्स में बिल्ट-इन फिल्टर होते हैं, और पुराने एसी को भी रिट्रोफिट फिल्टर किट से अपग्रेड किया जा सकता है.
मॉनसून की नमी को दूर करता हैं AC
अगर आप किसी कोस्टल या ह्यूमिड शहर में रहते हैं, तो Dry मोड आपका सबसे बड़ा दोस्त है. ये एक्स्ट्रा नमी को हटाता है, घर के अंदर हवा को चिप-चिपा होने से बचाता है और फफूंदी फैलने से रोकता है. और हां, ये मोड पॉवर भी बचाता है. फुल कूलिंग की तुलना में लगभग 30% कम बिजली लगती है.
बंद कमरे में हवा को फ्रेश रखता है
सर्दियों में अक्सर हम खिड़कियां बंद कर लेते हैं और कमरे की हवा भारी और बासी हो जाती है. ऐसे में, दिन में सिर्फ 20 मिनट के लिए AC को फैन मोड पर चलाना काफी मददगार हो सकता है. इससे हवा फ्रेश रहती है और कमरे में ऑक्सीजन का लेवल बैलेंस्ड रहता है.
AC को साल भर एफ्फिसिएंट बनाएं
आपका AC तभी सही ढंग से काम करेगा जब उसे सही तरीके से मेंटेन किया जाए. हर कुछ महीनों में फिल्टर और कॉइल्स साफ करें, और ड्रेन लाइन भी चेक कर लें. जब मौका मिले, तो eco या sleep mode का इस्तेमाल करें और टेम्परेचर को मॉडरेट रखें: हीटिंग के लिए 20-22°C और कूलिंग के लिए 24-26°C. छोटे-छोटे ये तरीके आपके वार्षिक बिजली बिल को लगभग 15% तक कम कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आपके रूम साइज के हिसाब से कितने टन का AC रहेगा सही? खरीदने से पहले जरूर जानें
