30 रुपये में 24GB डेटा, Jio के दो प्लान में बेहतर कौन?

Jio Recharge Plans: जियो यूजर्स के लिए कई किफायती रीचार्ज प्लान्स पेश करती है. अगर आप जियो के सब्सक्राइबर हैं या जियो नेटवर्क पर स्विच करने का मन बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके काम आ सकती है.

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो सहित टॉप टेलीकॉम कंपनियों ने हाल ही में अपने मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी की है. कीमतों में इस परिवर्तन के साथ ही, कुछ रीचार्ज प्लान्स को बंद भी किया गया है और अन्य प्लान्स के बेनिफिट्स में बदलाव किया गया है. ऐसे में हम आपको बताएंगे देश के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो के प्लान्स के ऐसे बारे में, जिनके बीच फर्क तो सिर्फ 30 रुपये का है, लेकिन इनके फायदों में बड़ा अंतर है.

70 दिन का प्लान

जियो अपने ग्राहकों के लिए कई किफायती रीचार्ज प्लान्स पेश करती है. अगर आप जियो के सब्सक्राइबर हैं या जियो पर स्विच करने का विचार कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके काम आ सकती है. जियो लगभग 70 दिनों की वैधता के साथ दो रीचार्ज प्लान्स 719 रुपये और 749 रुपये की कीमत पर पेश करती है. हम आपको समझाएंगे इन दोनों प्लान्स के बीच का अंतर, जिससे आपको यह तय कर पाने में मदद मिलेगी कि आपके लिए कौन-सा प्लान सबसे उपयुक्त रहेगा.

Jio Rs 719 Plan Benefits

रिलायंस जियो का 719 रुपये वाला प्लान 70 दिनों की वैधता के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS के बेनिफिफट्स भी मिलते हैं. इस रीचार्ज प्लान के तहत यूजर्स को 2GB डेली डेटा भी मिलता है. इसके साथ ही, जियो का यह प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा और JioTV, JioCinema, तथा JioCloud की कॉम्प्लिमेंट्री सब्स्क्रिप्शंस भी प्रदान करता है.

Jio Rs 749 Plan Benefits

रिलायंस जियो का 749 रुपये वाला प्लान 72 दिनों की वैधता के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS शामिल हैं. यूजर्स को 72 दिनों के लिए रोजाना 2GB डेटा मिलता है. इसके साथ ही 20GB अतिरिक्त डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा भी इसके फायदों में शामिल है. इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud की कॉम्प्लिमेंट्री सब्स्क्रिप्शन भी शामिल हैं.

Jio का 719 रुपये वाला प्लान बनाम Jio का 749 रुपये वाला प्लान : कौन है बेहतर?

जियो का 719 रुपये वाला प्लान 70 दिनों के लिए 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS बेनिफिट्स प्रदान करता है. इसमें कुल 140GB डेटा मिलता है. वहीं, 749 रुपये वाला प्लान इतनी ही सुविधाएं 72 दिनों के लिए ऑफर करता है. और साथ ही इसमें 20GB अतिरिक्त डेटा भी दिया जाता है, जो कुल 164GB बनता है. ऐसे में 749 रुपये वाला प्लान अधिक फायदेमंद माना जाएगा क्योंकि जियो यूजर्स को यह केवल 30 रुपये में 24GB अतिरिक्त डेटा बेनिफिट्स ऑफर करता है.

Jio Diwali Offer: 1 साल का मुफ्त इंटरनेट दे रही रिलायंस जियो, पढ़ें ऑफर डीटेल्स

Jio Recharge Plan: 5G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला सस्ता रीचार्ज प्लान, 98 दिनों तक रीचार्ज से छुट्टी

895 रुपये में Jio दे रहा 11 महीने की वैलिडिटी, खास है यह प्लान

Jio Recharge Plan: एक रीचार्ज के बाद सालभर की छुट्टी, 2.5GB डेली डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये बेनिफिट्स

200 रुपये से सस्ता यह जियो रीचार्ज हर दिन देगा 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

JIO यूजर्स की मौज, सिर्फ इतने रुपये में 11 महीने की छुट्टी, मिलेंगे ये फायदे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >