11,000 रुपये देकर बुक करें नई Maruti Brezza, लॉन्च से पहले जानें क्या-क्या मिलेगा नया

Maruti Suzuki ने नई Brezza Facelift की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसे आप 11,000 रुपये में आज ही बुक कर सकते हैं. 23 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली इस SUV में टर्बो-पेट्रोल इंजन और कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

अगर आप Maruti Suzuki Brezza खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने नई Brezza Facelift की लॉन्चिंग से पहले ही इसकी बुकिंग शुरू कर दी है. नई Brezza 23 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी. माना जा रहा है कि इस बार कंपनी इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ कई नए फीचर्स जोड़ सकती है, जिससे यह अपने मुकाबले की SUVs को कड़ी टक्कर देगी.

11,000 रुपये देकर कर सकते हैं बुकिंग

Maruti Suzuki ने नई Brezza Facelift की बुकिंग अपने Arena डीलरशिप और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू कर दी है. ग्राहक 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर इस SUV को बुक कर सकते हैं. फिलहाल बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को सिर्फ डिलीवरी की लाइन में जगह मिलेगी. कंपनी ने अभी इसकी कीमत या वेरिएंट्स की पूरी जानकारी शेयर नहीं की है. ये सारी जानकारी 23 जुलाई को लॉन्च के समय ही सामने आएगी.

मिल सकता है नया टर्बो-पेट्रोल इंजन

नई Brezza Facelift में सबसे बड़ा बदलाव इंजन को लेकर देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो पहले से Maruti Fronx में इस्तेमाल हो रहा है. यह इंजन करीब 100hp की पावर और 148Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. अगर ऐसा होता है, तो Brezza भी आखिरकार Tata Nexon, Hyundai Venue, Kia Sonet और Mahindra XUV 3XO जैसी SUVs की तरह टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आएगी. इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलने की भी उम्मीद है. हालांकि, मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल और CNG इंजन ऑप्शन भी बिक्री में बने रहने की उम्मीद है.

फीचर्स में भी होगा बड़ा अपडेट

नई Brezza के एक्सटीरियर में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसमें नए बंपर, अपडेटेड LED लाइट्स और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं. वहीं केबिन में पहले से ज्यादा प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसमें 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, फ्रंट पार्किंग सेंसर और Level-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए जा सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी इन फीचर्स को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है. लॉन्च के दिन ही पूरी जानकारी सामने आएगी.

कीमत कितनी हो सकती है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Brezza की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. फिलहाल मौजूदा Brezza की एक्स-शोरूम कीमत 8.26 लाख रुपये से 12.86 लाख रुपये के बीच है.

क्या अभी बुकिंग करानी चाहिए?

अगर आप नई Brezza खरीदने का मन बना चुके हैं और जल्दी डिलीवरी चाहते हैं, तो 11,000 रुपये देकर बुकिंग कर सकते हैं. हालांकि, अगर आप वेरिएंट, फीचर्स और कीमत देखकर फैसला लेना चाहते हैं, तो 23 जुलाई के लॉन्च का इंतजार करना बेहतर रहेगा. लॉन्च के बाद ही सभी वेरिएंट्स, फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी सामने आएगी.

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Victoris की वो 3 खासियत, जो उसे बनाती है बेस्ट SUV कारों में से एक


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >