Womens Day 2024: महिला दिवस पर देखें ये बेहतरीन वेब सीरीज, मिलेगा मनोरंजन का पूरा डोज

Womens Day 2024: आज 8 मार्च को इंटरनेशनल विमेंस डे है. ऐसी कई वेब सीरीज है, जो औरतों की हिम्मत को दिखाती है.

Womens Day 2024: आज 8 मार्च को इंटरनेशनल विमेंस डे सेलिब्रेट किया जाता है. ऐसी कई वेब सीरीज है, जो औरतों की हिम्मत और जज्बे की कहानी बताती है. लिस्ट में सुष्मिता सेन स्टारर वेब सीरीज आर्या है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. सीरीज एक दृढ़ महिला की कहानी बताती है, जिसने अपने पति की हत्या के बाद उसके आपराधिक साम्राज्य का बड़ी ही बहादुरी से संभाला. वह मातृत्व और अपने परिवार की सुरक्षा की मांगों से भी जूझती है. सीरीज में एक्ट्रेस का काफी दमदार अंदाज दिखाया गया है. वहीं, फोर मोर शॉट्स अमेजन प्राइम की वेब सीरीज है. यह एक कॉमेडी-ड्रामा है. यह सीरीज चार दोस्तो की जिन्दगी की कहानी बताता है. इसमे सयानी गुप्ता, बानी जे, कीर्ति कुल्हारी और मानवी गगरू लीड रोल में है. इसके अलावा वेब सीरीज महारानी भी एक औरत के जज्बे को दिखाती है. हाल ही में इसका तीसरा सीजन आया है और इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

Women’s Day 2024: विमेंस डे को बनाए यादगार, अभी OTT पर देखें महिलाओं पर बनी ये सुपरहिट फिल्में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >