युवक ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या

लेकिन किशोरी की उम्र महज 17 वर्ष थी जिसके कारण उसका विवाह नही हो पा रहा थाय इस घटना से नाराज शेख शहीउद्दीन ने रविवार सुबह कीटनाशक खा लिया.

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर थाना इलाके के सालिमडांगा इलाके में एक 19 वर्षीय युवक द्वारा कीटनाशक खाकर आत्महत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने मृत युवक का नाम शेख शहीउद्दीन (19) बताया है. पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि शेख शहीउद्दीन का स्थानीय एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह उससे निकाह करने वाला था. लेकिन किशोरी की उम्र महज 17 वर्ष थी जिसके कारण उसका विवाह नही हो पा रहा थाय इस घटना से नाराज शेख शहीउद्दीन ने रविवार सुबह कीटनाशक खा लिया. तत्काल उसे जमालपुर ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >