युवक की पिटाई कर छीन लिये दो लाख

मेरठ से पोर्ट इलाके के इकबालपुर आये सलमान जाइदी (31) नामक युवक को घेरकर 10-15 की संख्या में बदमाशों ने उसकी पिटाई की और उसके दो लाख रुपये छीन लिये.

मेरठ से इकबालपुर आया था पीड़ित युवक

संवाददाता, कोलकाता

मेरठ से पोर्ट इलाके के इकबालपुर आये सलमान जाइदी (31) नामक युवक को घेरकर 10-15 की संख्या में बदमाशों ने उसकी पिटाई की और उसके दो लाख रुपये छीन लिये. स्थानीय लोगों की मदद से सलमान को स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. होश में आने के बाद पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ छिनताई की शिकायत इकबालपुर थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने एक जुलाई की रात को उसे घेरकर लाठी, रॉड एवं बांस की से उस पर जानलेवा हमला किया और फिर उसके दो लाख रुपये छीनकर फरार हो गये. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >