त्रिपक्षीय बैठक के बाद हावड़ा जूट मिल में शुरू हुआ काम

शिवपुर स्थित हावड़ा जूट मिल में बकाया भुगतान की मांग पर श्रमिकों द्वारा हुए आंदोलन के बाद काम बंद हो गया था

हावड़ा. शिवपुर स्थित हावड़ा जूट मिल में बकाया भुगतान की मांग पर श्रमिकों द्वारा हुए आंदोलन के बाद काम बंद हो गया था. इसे लेकर हावड़ा के डीएलसी में हुई एक त्रिपक्षीय बैठक में फिर से मिल में काम शुरू करने का निर्णय लिया गया. मिल मालिक पक्ष और यूनियन, दोनों तरफ से अपनी-अपनी बातें रखी गयी. अंत में मिल मालिक ने काम शुरू करने को कहा, प्रोडक्शन बढ़ाने की बात रखी और मजदूरों की मांग को स्वीकार करने का आश्वासन दिया.

हावड़ा जूट मिल के श्रमिक संघ के सचिव सुरेश प्रसाद ने बताया कि शनिवार से मिल में तांत विभाग को छोड़कर बैचिंग से लेकर वाइडिंग तक कुल पांच विभागों में काम शुरू हो गया. वहीं, तांत विभाग समेत कुछ विभाग में अगले दिन से काम शुरू हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >