डीएम ऑफिस के पास महिला संगठनों ने किया प्रदर्शन

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी लेडी डॉक्टर की हत्या के खिलाफ पूर्व बर्दवान के जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विभिन्न महिला संगठनों ने मिल कर विरोध प्रदर्शन किया.

बर्दवान/पानागढ़.

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी लेडी डॉक्टर की हत्या के खिलाफ पूर्व बर्दवान के जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विभिन्न महिला संगठनों ने मिल कर विरोध प्रदर्शन किया. उधर, घटना के विरोध में बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टरों का धरना प्रदर्शन जारी है.

वहीं, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न महिला संगठन की ओर से सड़क पर उतर कर प्रतिवाद जताया गया. बाद में अपनी मांगों पर केंद्रित एक ज्ञापन भी डीएम को दिया गया. मंगलवार के प्रदर्शन में आशाकर्मी, कम्युनिटी हेल्थ अफसर समेत अन्य संगठन की महिलाएं मौजूद थीं. आरजी कर की घटना की निंदा वाले संदेशों की तख्तियां व बैनर लेकर विक्षोभ प्रदर्शित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >