कड़ी सुरक्षा में ममता पहुंचीं दुर्गापुर, दो जिलों में सभा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बांकुड़ा व पुरुलिया में रविवार को चुनावी सभाएं करेंगी. शनिवार शाम को वह कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गापुर पहुंचीं. वहां रात्रि विश्राम के बाद रविवार को बांकुड़ा व पुरुलिया में चुनावी रैलियां करेंगी.

दुर्गापुर.

लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बांकुड़ा व पुरुलिया में रविवार को चुनावी सभाएं करेंगी. शनिवार शाम को वह कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गापुर पहुंचीं. वहां रात्रि विश्राम के बाद रविवार को बांकुड़ा व पुरुलिया में चुनावी रैलियां करेंगी. शनिवार शाम करीब 5:00 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के दुर्गापुर के गांधी मोड़ मैदान पर उतरीं. वहां सड़क मार्ग से वह सिटी सेंटर स्थित निजी होटल में गयीं. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी. इसके पहले भी मुख्यमंत्री कई बार दुर्गापुर के इस निजी होटल में रात ठहर चुकी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >