West Bengal Exit Polls LIVE: बंगाल में 4 एग्जिट पोल आए सामने, 3 में बीजेपी की बनेगी सरकार
बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तीन एग्जिट पोल सामने आ गए है. उसमें से 3 एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बन रही है. वहीं एक एग्जिट पोल में टीएमसी की सरकार बन रही है. चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बन रही है. चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ का अनुमान है कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी 150–160 सीटें जीतेगी, जबकि TMC+ को 130–140 सीटें मिलेंगी. यहां बहुमत का आंकड़ा 148 है. इसके साथ ही, Matrize और PMARQ के बाद यह तीसरी ऐसी एजेंसी बन गई है, जिसने बीजेपी को टीएमसी पर बढ़त दी है. केवल People’s Pulse ही इस रुझान के विपरीत ममता बनर्जी के पक्ष में खड़ा है. गौर करने वाली बात है कि अभी बंगाल के लिए एक्सिस माय इंडिया के आंकड़े नहीं आए हैं.
West Bengal Exit Polls LIVE: Chanakya Strategies के एग्जिट पोल
बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर Chanakya Strategies के एग्जिट पोल आए सामने आ गए हैं. चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बन रही है.
TMC+: 130-140
BJP : 150-160
CONG: 00-00
OTH : 06-10
West Bengal Exit Polls LIVE: पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल
बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर Peoples Pulse का एग्जिट पोल सामने आ गया है. एग्जिट पोल में TMC को 178-189, BJP को 95-110, CONG को 1-3 सीटें, लेफ्ट को 1 और अन्य को 0 सीट मिलने का अनुमान लगाया है.
West Bengal Exit Polls LIVE: मैट्रिज के एग्जिट पोल
बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर Matrize के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. मैट्रिज के एग्जिट पोल में भाजपा को 146 से 161 सीटें मिलने की बात कही है. TMC को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है.
BJP- 125-140
TMC- 146-161
CONG- 0
LEFT- 0
OTHER- 6-10
West Bengal Exit Polls LIVE: प्रजा पोल के एग्जिट पोल
बंगाल में प्रजा पोल में भाजपा को 177 सीटें मिलने का अनुमान है, टीएमसी को 100 सीटें मिल सकती हैं.
West Bengal Exit Polls LIVE: पी-मार्क के एग्जिट पोल
पी-मार्क के एग्जिट पोल में 150 से 175 और TMC को 118 से 138 सीटें दी गई हैं.
P-Marq Exit Poll 2026
TMC+: 118-138
BJP : 150-175
CONG: 00-00
OTH : 00-00
West Bengal Exit Polls LIVE: थोड़ी देर में सामने आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे
बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान हो चुका है. एग्जिट पोल के नतीजे थोड़ी देर में सामने आएंगे.
West Bengal Exit Polls LIVE: मतदाताओं के मिजाज की तस्वीर पेश करेंगे एग्जिट पोल के रुझान
जैसे-जैसे कई एग्जिट पोल जारी होंगे, इकट्ठा किया गया “पोल ऑफ़ पोल्स” डेटा पश्चिम बंगाल में संभावित नतीजों का एक व्यापक नज़रिया देगा. हालांकि, एक्सपर्ट्स इस बात पर ज़ोर देते हैं कि ये अनुमान सिर्फ़ संकेत मात्र हैं और अक्सर अलग-अलग एजेंसियों के बीच इनमें फ़र्क होता है. आखिरी तस्वीर वोटों की गिनती के बाद ही सामने आएगी, इसलिए शुरुआती रुझानों की व्याख्या करते समय सावधानी बरतना ज़रूरी है.
West Bengal Exit Polls LIVE: शाम 6 बजे खत्म होगी दूसरे चरण की वोटिंग
बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शाम 6 बजे खत्म होने के कुछ ही देर बाद, शाम 6:30 बजे एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे. एग्जिट पोल के शुरुआती अनुमान 4 मई को होने वाली आधिकारिक गिनती से पहले ही इस बात का एक मोटा-मोटा अंदाज़ा दे देते हैं कि अलग-अलग पार्टियां कैसा प्रदर्शन कर सकती हैं.
West Bengal Exit Polls LIVE: दो चरणों में हुई वोटिंग में सभी सीटों पर भारी मतदान
पश्चिम बंगाल में दोनों ही चरणों में मतदाताओं की ज़बरदस्त भागीदारी देखने को मिली है. पहले चरण में 90 फीसदी से ज़्यादा वोट पड़े, जबकि दूसरे चरण में दोपहर तक 60 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान हो चुका था. मतदान के इस ऊंचे रुझान को एक अहम कारक माना जा रहा है, जो कई कड़े मुकाबले वाली सीटों के नतीजों को प्रभावित कर सकता है. अब एग्जिट पोल के ज़रिए मतदाताओं के मिज़ाज का पहला सामूहिक संकेत मिलेगा.
Also Read: बंगाल में टूट जायेगा पहले चरण का 93 प्रतिशत वाला रिकॉर्ड? CEO मनोज अग्रवाल ने बताया पूरा हाल
West Bengal Exit Polls LIVE: पहले चरण की 152 सीटों पर 93 प्रतिशत वोटिंग
West Bengal Exit Polls LIVE : पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर 93 प्रतिशत वोटिंग ने सबको हैरान कर दिया था. अब दूसरे चरण की 142 सीटों का फैसला आज शाम तक ईवीएम में कैद हो जाएगा.
West Bengal Exit Polls LIVE: कैसे होता है एग्जिट पोल
West Bengal Exit Polls LIVE : एग्जिट पोल के आंकड़े केवल एक अनुमान होते हैं, जो वोटर्स के फीडबैक पर आधारित होते हैं. पूर्व में कई बार ये नतीजे गलत भी साबित हुए हैं, लेकिन इनसे हवा के रुख का पता जरूर चलता है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
West Bengal Exit Polls LIVE: कब आयेंगे चुनाव परिणाम
West Bengal Exit Polls LIVE : चुनाव आयोग 4 मई को वोटों की गिनती करेगा. उसी दिन आधिकारिक रूप से पता चलेगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बन रही है. सभी की निगाहें अब शाम को आने वाले उन आंकड़ों पर हैं, जो देश की सियासत की नई दिशा तय करेंगे.
West Bengal Exit Polls LIVE: एजेंसियां कैसे करती हैं वोटर डेटा इकट्ठा
एग्जिट पोल, वोटिंग केंद्रों के बाहर व्यवस्थित फील्ड सर्वे के ज़रिए किए जाते हैं, जहां प्रशिक्षित टीमें तयशुदा सवालों की मदद से लोगों की राय इकट्ठा करती हैं. सैंपलिंग इस तरह से डिज़ाइन की जाती है कि इसमें शहरी और ग्रामीण, दोनों तरह के वोटर शामिल हों, जिससे सभी का सही प्रतिनिधित्व हो सके. इकट्ठा किए गए डेटा का फिर विश्लेषण किया जाता है, जिससे सीटों की संख्या और वोटिंग के रुझानों का अनुमान लगाया जा सके. यही हर एजेंसी के अनुमानों का आधार बनता है.
