West Bengal Election 2021 Live Breaking News: बंगाल जीतेंगे और देश को भी देखेंगे, मालदा की जनसभा में गरजीं ममता बनर्जी
West Bengal Election 2021 Live Breaking News: कांग्रेस-सीपीएम के साथ भाजपा का हो चुका है समझौता, मालदा में बोलीं ममता बनर्जी. भाजपा से पैसे लीजिए, लेकिन वोट तृणमूल को ही दीजिए, मालदा में ममता बनर्जी की अपील. वे दंगा करेंगे और हम कुछ नहीं बोलेंगे, ऐसा कैसे हो सकता है? रायगंज में ममता बनर्जी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पश्चिम बंगाल आ रहे हैं. भाजपा की कारपेट बॉम्बिंग से परेशान तृणमूल (TMC) सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) भी काफी सक्रिय हो गयी हैं. बुधवार (10 फरवरी) को दो-दो रैलियों को संबोधित किया. इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता एवं अभिषेक बनर्जी पर जमकर हमला बोला. खड़गपुर में चाय पर चर्चा के दौरान उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर सभी लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा. बंगाल में मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. फरवरी में ही चुनाव की तारीखों (Bengal Chunav 2021 Date) की घोषणा की जा सकती है. बंगाल चुनाव 2021 से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ…
West Bengal Election 2021 Live Breaking News: बंगाल जीतेंगे और देश को भी देखेंगे, मालदा की जनसभा में गरजीं ममता बनर्जी
Live Updates
9:22 PM. 10 Feb 213:52 PM. 10 Feb
बंगाल जीतेंगे और देश को भी देखेंगे, मालदा में गरजीं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मालदा के इंग्रेजबाजार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह बंगाल में पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनायेंगी. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल में जीतेगी और देश को भी संभालेगी.
9:22 PM. 10 Feb 213:52 PM. 10 Feb
कांग्रेस-सीपीएम के साथ भाजपा का हो चुका है समझौता, मालदा में बोलीं ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने बुधवार को मालदा में कहा कि कांग्रेस और सीपीएम के साथ भाजपा का समझौता हो चुका है. इसलिए कांग्रेस और सीपीएम को एक भी वोट मत दीजिएगा. भाजपा दिल्ली और गुजरात से बंगाल को नियंत्रित करना चाहती है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे.
9:22 PM. 10 Feb 213:52 PM. 10 Feb
भाजपा से पैसे लीजिए, वोट तृणमूल को दीजिए, ममता की अपील
मालदा में ममता बनर्जी ने लोगों से कहा कि भाजपा से पैसे ले लीजिए, लेकिन वोट तृणमूल कांग्रेस को ही दीजिएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने कहा था कि 15 लाख रुपये देंगे, लेकिन वोट लेकर भाग गये. मौसम के खिलाफ दुष्प्रचार करके उसे हराया गया. चुनाव आते ही भाजपा पैसे बांटने लगती है. आपलोग उससे पैसे ले लीजिएगा, लेकिन वोट सिर्फ तृणमूल को ही दीजिएगा.
9:22 PM. 10 Feb 213:52 PM. 10 Feb
देश में किसी को आजादी नहीं है, ये लोग रथ यात्रा निकाल रहे हैं, मालदा में ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने मालदा में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर कटाक्ष किया. कहा कि देश में किसी को आजादी नहीं है और ये लोग रथयात्रा निकाल रहे हैं. हिंदू देवी-देवताओं के बारे में कोई ज्ञान नहीं है भाजपा के नेताओं को. ममता ने कहा कि धर्म का अपमान करने का मतलब है आत्मा को अपमानित करना.
9:22 PM. 10 Feb 213:52 PM. 10 Feb
फेक वीडियो बनाकर दंगा फैलाना चाहती है भाजपा, आपलोग सतर्क रहें, मालदा की जनता से बोलीं ममता
मालदा की जनता से ममता बनर्जी ने अपील की है कि वे लोग सतर्क रहें. भारतीय जनता पार्टी फेक वीडियो वायरल करके दंगा करवाना चाहती है.
9:22 PM. 10 Feb 213:52 PM. 10 Feb
मालदा में बोलीं ममता- स्कूल बंद हैं, तो मिड डे मील घर पहुंचा देते हैं
मालदा के इंग्रेजबाजार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि स्कूल बंद हैं, तो हम मिड डे मील छात्रों के घर पहुंचा देते हैं. मालदा में सिविक वॉलेंटियर की समस्या है, मुझे मालूम है. उनकी समस्याओं का समाधान कर दूंगी. उन्होंने कहा कि अम्फान में इतना नुकसान हुआ. जिसको भी नुकसान हुआ, उनकी मदद हमने ही की.
मुख्य बातें