West Bengal Breaking News : सुदीप बनर्जी के फोन पर नरम पड़े कुणाल,कुछ देर में पहुंचेंगे उनके घर

West Bengal Breaking News Updates :पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
5:51 PM. 4 Mar 24 5:51 PM. 4 Mar

सुदीप बनर्जी के फोन पर नरम पड़े कुणाल,कुछ देर में पहुंचेंगे उनके घर

तृणमूल सांसद सुदीप बनर्जी के फोन पर नरम पड़े कुणाल घोष. कुछ देर में सुदीप बनर्जी के घर पहुंचेंगे .

5:11 PM. 4 Mar 24 5:11 PM. 4 Mar

संदेशखाली घटना की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी

कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय की अधिकारियों पर हमले के मामले में जांच पश्चिम बंगाल पुलिस से सीबीआई को स्थानांतरित करने की मांग वाले आदेश को सुरक्षित रखा है. इससे पहले हाईकोर्ट की एकल पीठ ने राज्य पुलिस व सीबीआई को लेकर विशेष जांच टीम का गठन करने का आदेश दिया था. एकल पीठ के इस फैसले को चुनौती देते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खंडपीठ पर याचिका दायर की थी, जिस पर सोमवार को सुनवाई पूरी हो गयी है.

4:31 PM. 4 Mar 24 4:31 PM. 4 Mar

आधे घंटे तक बंद रहेगा कोलकाता एयरपोर्ट

कलकत्ता एयरपोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है. कल से यानि की मंगलवार से शनिवार तक दोपहर की उड़ानें रद्द करने का फैसला लिया गया है. इसका कारण है कि बारासात मेट्रो लाइन पर ड्रोन सर्वे किया जाएगा. इसलिए उस निश्चित समय पर उड़ानें बंद कर दी जाएंगी. सूत्रों के मुताबिक हवाईअड्डों के आसपास के इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर विशेष प्रतिबंध हैं, लेकिन मेट्रो के काम की प्रगति जानने के लिए ड्रोन सर्वे भी बेहद जरूरी है. उसी दृष्टि से ड्रोन सर्वे किया जाएगा. हालांकि, यह स्टडी एयरपोर्ट के नजदीक होने की वजह से इस बार फ्लाइट ऑपरेशंस पर कुछ पाबंदियां लगाई जाएंगी.

3:33 PM. 4 Mar 24 3:33 PM. 4 Mar

कलकत्ता हाईकोर्ट में जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय का आज आखिरी दिन

कलकत्ता हाईकोर्ट में जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय का आज आखिरी दिन. आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के बाद लेंगे विदाई. कल राष्ट्रपति को सौंपेंगे इस्तीफा.

2:02 PM. 4 Mar 24 2:02 PM. 4 Mar

तृणमूल ने कुणाल घोष को भेजा शो काज नोटिस , नेता का मोबाइल बंद

तृणमूल ने कुणाल घोष को शो काज नोटिस भेजा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेता का मोबाइल काफी समय से बंद आ रहा है .

12:13 PM. 4 Mar 24 12:13 PM. 4 Mar

आगामी लोकसभा चुनाव (lok sabha Election) की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) की पूर्ण पीठ ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की.आयोग के अधिकारी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए सरकारी अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे.मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की पीठ रविवार को कोलकाता पहुंची थी. पीठ में निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल शामिल हैं. एक अधिकारी ने कहा, ”निर्वाचन आयोग की टीम ने सोमवार सुबह 10 बजे से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें शुरू कीं थी. राजनीतिक दलों के साथ बैठकों के बाद आयोग की टीम जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और राज्य सरकार के अन्य अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेगी.

11:53 AM. 4 Mar 24 11:53 AM. 4 Mar

तापस रॉय से मिलने पहुंचे ब्रात्य व कुणाल घोष

तृणमूल विधायक तापस रॉय के दलबदल की अटकलों के बीच बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु और कुणाल घोष विधायक से मिलने उनके आवास पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >