West Bengal : अमित शाह ने बंगाल के मालदा दक्षिण में किया रोड शो

West Bengal Breaking: पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
6:50 PM. 23 Apr 24 6:50 PM. 23 Apr

भीषण गर्मी को देख सरकारी छुट्टी की घोषणा के बावजूद दुर्गापुर में चल रहे कई निजी स्कूल

पश्चिम बंगाल में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा गत 22 अप्रैल से अनिश्चितकालीन छुट्टी की घोषणा के बावजूद अभी भी दुर्गापुर के कई नामी निजी विद्यालय (School) सरकार के ऑर्डर के खिलाफ स्कूल को खोले हुए है. इस मामले को लेकर उक्त नामी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों का कहना है की जब सरकार ही भीषण गर्मी को देख स्कूलों को अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद करने की घोषणा की है ऐसे में उक्त निजी स्कूल प्रबंधन स्कूल को खोलकर बच्चों को इस भीषण गर्मी में बुला रहे है. नाम नहीं छापने की शर्त पर कई अभिभावकों में उक्त विद्यालयों के खिलाफ घोर रोष है. अभिभावकों का कहना है की ये निजी विद्यालय इस भीषण गर्मी में भी जबरन स्कूल खोलकर सरकार को ही ठेंगा दिखा रहे है.

6:02 PM. 23 Apr 24 6:02 PM. 23 Apr

गोलाबाड़ी में अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी

गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत नंदी बागान इलाके में स्थित कौशल्या अपार्टमेंट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आग से तीन घरों को काफी नुकसान पहुंचा है. आग की खबर मिलते ही दमकल की पांच इंजन मौके पर पहुंची और दो घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घनी आबादी और सड़क की चौड़ाई कम होने की वजह से दमकलकर्मियों को काफी परेशानी हुई. जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे आग लगी. धुआं निकलते देख लोग घरों से नीचे उतर गये. अपार्टमेंट के नीचे रखे कई गाड़ियां भी जल गयीं. घटना की सूचना मिलते ही विधायक गौतम चौधरी भी मौके पर पहुंचे. आग कैसे लगी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है, लेकिन तीन घरों का काफी सामान जल गया. दमकल अधिकारी रंजन कुमार घोष ने कहा कि

4:55 PM. 23 Apr 24 4:55 PM. 23 Apr

बीरभूम में फंदे से लटका मिला युवक

बीरभूम जिले के सिउड़ी थाना क्षेत्र के कालपुर के एक घर में युवक को फांसी के फंदे से लटका अचेत पाया गया. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और मौत की पुष्टि व पंचनामे के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिउड़ी सदर अस्पताल भेज दिया. मृत युवक का नाम संदीप दास (24) बताया गया है. घटना की जांच में पुलिस लग गयी है.

4:03 PM. 23 Apr 24 4:03 PM. 23 Apr

ममता बनर्जी ने कहा,भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले बंगाल की जनता का विभाजन नहीं कर सकती

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सीएए, एनआरसी के साथ ही मोदी के गारंटी के खिलाफ बीरभूम जिले के हांसन और पूर्व बर्दवान जिले के भातार में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान बीरभूम जिले के हांसन में बीरभूम तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी शताब्दी राय और भातार में बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा के तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी कीर्ति आजाद के समर्थन में जनसभा आयोजित की. जनसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मोदी सरकार की गारंटी को ’मुंगेरी लाल के हसीन सपने ’से करार कर केवल सब्जबाग बताया .एक सौ दिन काम का बकाया,आवास योजना का बकाया केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को नहीं दिए जाने के खिलाफ एक बार फिर मुख्यमंत्री केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया.

2:41 PM. 23 Apr 24 2:41 PM. 23 Apr

आसनसोल में लगी भयावह आग, कई दुकान व झोपड़ियां जलकर हुई खाक

आसनसोल, राम कुमार : पश्चिम बंगाल आसनसोल के बर्नपुर इलाके मे भयावह आग लगने की घटना सामने आई है. आग की चपेट मे आकर कई दुकानेें और झोपड़ी जलकर खाक हो गई है. बताया जा रहा है की यह आगजनी की घटना तब घटी जब पश्चिम बर्धमान जिला शासक के कार्यालय मे विभिन्न दलों की नामांकन प्रक्रिया चल रही थी, जहां पुलिस से लेकर कई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह व्यस्थ थे, वहीं आग की घटना की खबर सुन मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंच गई.

2:34 PM. 23 Apr 24 2:34 PM. 23 Apr

ममता बनर्जी सीएए का विरोध कर रही हैं : अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा,ममता दीदी ने मोदी जी के प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया. उनका डर है कि अगर मोदीजी का प्रोजेक्ट यहां लागू हुआ तो बंगाल की जनता मोदीजी की हो जायेगी.

2:02 PM. 23 Apr 24 2:02 PM. 23 Apr

पार्थ चटर्जी मामले में हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगी रिपाेर्ट

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में राज्य के मुख्य सचिव बीपी गोपालिक से कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) ने एक बार फिर पूछताछ की साथ ही उन्हें अपना पक्ष बताने के लिए चौथी बार मौका दिया गया. न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति गौरांग कंटर की खंडपीठ ने मंगलवार को यह भी कहा कि अगर मुख्य सचिव अदालत द्वारा तय समय के भीतर कार्रवाई नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ अदालत की अवमानना ​​का आदेश जारी किया जाएगा.

1:08 PM. 23 Apr 24 1:08 PM. 23 Apr

अमित शाह ने बंगाल के मालदा दक्षिण में किया रोड शो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के मालदा दक्षिण में रोड शो किया .

12:13 PM. 23 Apr 24 12:13 PM. 23 Apr

ईडी ने शाहजहां शेख के भाई सिराजुद्दीन के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली का मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है. संदेशखालीकाण्ड के आरोपी शाहजहां शेख (Shahjahan Sheikh) के भाई सिराजुद्दीन शेख को ईडी ने कई बार समन भेजा है. लेकिन हर बार सिराजुद्दीन कोई ना कोई बहाना करके ईडी के सामने पेश होने से बच जा रहे हैं. इस बार केंद्रीय जांच एजेंसी ने सिराजुद्दीन के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है. ईडी जांचकर्ताओं को डर है कि सिराजुद्दीन ने जांच से बचने के लिए विदेश भागने की कोशिश कर सकता है. ईडी ने देश के सभी एयरपोर्ट अथॉरिटीज को अलर्ट कर दिया है ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें.

11:53 AM. 23 Apr 24 11:53 AM. 23 Apr

उत्तर बंगाल में लोकसभा चुनाव को लेकर आज अमित शाह का चुनाव प्रचार

दूसरे चरण की वोटिंग से पहले आज गृह मंत्री अमित शाह का बंगाल दौरा. मालदा और उत्तर दिनाजपुर में कार्यक्रम.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >