Bengal Weather Forecast : आसमान में छाए बादल, कोलकाता समेत जिलों में शुरु हुई रिमझिम बारिश

Bengal Weather Forecast : बुधवार से दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश की मात्रा बढ़ जाएगी. गंगीय पश्चिम बंगाल के जिलों में भारी बारिश की संभावना है.सक्रिय मानसून के प्रभाव से पूरे सप्ताह दक्षिण बंगाल में बारिश जारी रहेगी. तेज हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना रहेगी.

Bengal Weather Forecast : देश के सभी हिस्सों में मानसून प्रवेश कर चुका है और भारी बारिश हो रही है. लेकिन अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि कोलकाता समेत जिलों में रिमझिम बारिश शुरु हुई है. लेकिन अब भी कोलकाता में भारी बारिश (Rain) का अनुमान नहीं है. हालांकि, सभी जिलों में छिटपुट गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी.आसमान में अधिकतर बादल छाए हुए हैं, हवा में जलवाष्प की मात्रा अधिक है. मौसम कार्यालय ने कहा कि अगर बारिश नहीं हुई तो उमस के कारण परेशानी होगी. कोलकाता में आज न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया है.

अगले कुछ दिनों में दक्षिण बंगाल में कैसी रहेगी बारिश की स्थिति

मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान के अनुसार, सक्रिय मानसून अक्ष के प्रभाव में पूरे दक्षिण बंगाल में बारिश होगी, हालांकि भारी बारिश नहीं होगी. अगले रविवार तक सभी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना. अगले कुछ दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. हालांकि, बुधवार से दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश की मात्रा बढ़ जाएगी. गंगीय पश्चिम बंगाल के जिलों में भारी बारिश की संभावना है.सक्रिय मानसून के प्रभाव से पूरे सप्ताह दक्षिण बंगाल में बारिश जारी रहेगी. तेज हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना रहेगी.

West Bengal Assembly : राज्यपाल बोस ने चोपड़ा की घटना पर ममता बनर्जी से मांगी रिपोर्ट, भाजपा का विधानसभा परिसर में धरना जारी

उत्तर बंगाल में भारी बारिश की आशंका

हमेशा की तरह उत्तर बंगाल में भारी बारिश की आशंका है. पूरे सप्ताह सभी जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है. दार्जिलिंग से मालदा तक- मंगलवार को सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना है. कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. बुधवार को बारिश की मात्रा थोड़ी कम हो सकती है. सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना.

मॉब लिंंचिंग विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी नहीं मिली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >