तालाब में गिरा वाहन, दो की मौत

चिकित्सकों ने विद्युत शासमल (46) और वासुदेव माजी (17) को मृत करार दिया, जबकि घायल दो लोगों का इलाज जारी है.

हल्दिया. तमलुक थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. घटना बुधवार की है. बताया जा रहा है कि श्रीरामपुर के एग्रीकल्चर हाइस्कूल के पास से एक वाहन तेजी से गुजर रहा था और अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा. स्थानीय लोगों को मदद से वाहन में सवार चार लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. पुलिस भी मौके पर पहुंची. चिकित्सकों ने विद्युत शासमल (46) और वासुदेव माजी (17) को मृत करार दिया, जबकि घायल दो लोगों का इलाज जारी है. विद्युत मयना का निवासी था, जबकि वासुदेव तमलुक का ही रहने वाला था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >