WB News : तारापीठ दर्शन के बाद निशीथ प्रामाणिक ने किया रोड शो

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निशीथ प्रामाणिक ने जिले के तारापीठ मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया. फिर बीरभूम संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी देवतनु भट्टाचार्य के साथ चुनावी रोड शो किया.

बीरभूम.

मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निशीथ प्रामाणिक ने जिले के तारापीठ मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया. फिर बीरभूम संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी देवतनु भट्टाचार्य के साथ चुनावी रोड शो किया. मौके पर जिला स्तर के भाजपा नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे. केंद्रीय राज्यमंत्री व कूचबिहार से फिर भाजपा प्रत्याशी निशीथ प्रामाणिक ने बीरभूम संसदीय सीट के अधीन हांसन विधानसभा क्षेत्र के बिष्णुपुर में रोड शो किया. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की भ्रष्ट सरकार को इस बार बंगाल की जनता व भाजपा उखाड़ फेंकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >