पिकअप वैन के धक्के से दो लोगों की मौत

नदिया जिले के शांतिपुर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-12 के पास स्थित फुलिया बस स्टैंड पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी.

कल्याणी. नदिया जिले के शांतिपुर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-12 के पास स्थित फुलिया बस स्टैंड पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, रविवार को दोनों बस का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक पिकअप वैन ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी. मृतकों में एक की पहचान फुलिया बुइचाघोषपाड़ा निवासी सुरजीत घोष के रूप में हुई है. खबर लिखे जाने तक दूसरे शव की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >