जहरीली गैस से दो की मौत, एक व्यक्ति गंभीर

मृतकों की पहचान आशिक टोप्पो और विजय कुजूर के रूप में हुई है

कोलकाता. उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी महकमा क्षेत्र में कुएं की सफाई के दौरान जहरीला गैस रिसाव से दो लोगों की मौत हो गयी है. मृतकों की पहचान आशिक टोप्पो और विजय कुजूर के रूप में हुई है. जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा ब्लॉक के घोषपुकुर अंचल के कमला चाय बागान इलाके में शुक्रवार को हुई. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह इलाके के एक कुएं की सफाई के लिए तीन लोग उतरे थे. घंटों बीत जाने के बाद जब कुएं के अंदर से तीनों बाहर नहीं निकले, तो स्थानीय लोगों ने घोषपुकुर चौकी की पुलिस को इसकी सूचना दी. बाद में माटीगाड़ा व सिलीगुड़ी अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को कुएं से बाहर निकाला. इसके बाद तीनों को फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की हालत गंभीर होने की वजह से उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल स्थानांतरित कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >