आमडांगा : भाजपा के दो बूथ एजेंटों की पिटाई, तृणमूल पर आरोप

उत्तर 24 परगना के आमडांगा के कूंदपाड़ा में सोमवार रात मतदान के बाद घर लौट रहे भाजपा के दो बूथ एजेंटों की पिटाई की गयी.

बारासात . उत्तर 24 परगना के आमडांगा के कूंदपाड़ा में सोमवार रात मतदान के बाद घर लौट रहे भाजपा के दो बूथ एजेंटों की पिटाई की गयी. आरोप तृणमूल समर्थकों पर लगा है. भाजपा का दावा है कि भाजपा के दो बूथ एजेंट वोटिंग के बाद आमडांगा के मरिचा ग्राम पंचायत के कूंदपाड़ा गांव के बूथ नंबर 12 से अपने घर लौट रहे थे, तभी हमला किया गया. स्थानीय तृणमूल नेता बाकीबुल्ला के समर्थकों ने उन लोगों पर हमले किये. भाजपा का कहना है कि बैरकपुर सीट से अर्जुन सिंह की जीत सुनिश्चित जानकर तृणमूल के लोग ऐसा कर रहे हैं. इधर, तृणमूल नेता बाकीबुल्ला ने हमले के आरोपों को खारिज कर दिया. उनका दावा है कि भाजपा झूठे आरोप लगा रही है. शाम छह बजे तक वोटिंग हुई. सभी पार्टियों के एजेंट थे. मतदान शांतिपूर्वक हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >