तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ ने बैरकपुर कमिश्नरेट को सौंपा ज्ञापन

आपराधिक घटनाओं के खिलाफ बैरकपुर के सीपी आलोक राजेरिया को एक ज्ञापन सौंपा.

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के दमदम-बैरकपुर सांगठनिक जिला तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ की ओर से बैरकपुर में गुंडों द्वारा व्यवसायी पर फायरिंग करने और सेल के उपाध्यक्ष तापस भगत समेत अन्य व्यवसायी को धमकी देने समेत इलाके में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ बैरकपुर के सीपी आलोक राजेरिया को एक ज्ञापन सौंपा. इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष तापस भगत, तृणमूल हिंदी सेल के टीटागढ़ शहर अध्यक्ष व टीटागढ़ नगरपालिका चेयरमैन कमलेश साव, बैरकपुर शहर तृणमूल हिंदी सेल के अध्यक्ष रमेश साव और अन्य नेता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >