भाजपा के अमित मालवीय पर तृणमूल ने बोला हमला

तृणमूल की ओर से भाजपा के आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर हमला बोला गया.

कोलकाता

उत्तर 24 परगना के भाजपा के बशीरहाट सांगठनिक जिले की महासचिव सीरिया परवीन गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गयीं. इसके एक दिन बाद ही तृणमूल की ओर से भाजपा के आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर हमला बोला गया. शुक्रवार को तृणमूल भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान मंत्री व पार्टी की प्रवक्ता डॉ शशि पांजा ने एक ऑडियो को मीडिया के समक्ष सुनाया (जिसकी सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है) और दावा किया कि परवीन के तृणमूल में शामिल होने के बाद भाजपा नेता मालवीय ने उन्हें फोन किया था. मंत्री ने कहा कि मालवीय ने सीरिया को वापस भाजपा में लौटने की पेशकश की. तृणमूल नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने संदेशखाली में झूठी घटनाओं को पेश किया, ताकि तृणमूल व बंगाल को बदनाम किया जा सके और अब भाजपा अपनी गलतियों को छिपाने में जुटी है.

गौरतलब है कि तृणमूल में शामिल होने के बाद परवीन ने कहा था कि वह भाजपा की नीतियों से संतुष्ट नहीं थीं और संदेशखाली में असत्य घटनाओं को सत्य साबित करने की कोशिश हो रही है. उनका यह भी दावा था कि वहां तृणमूल में शामिल नेताओं को बदनाम करने की साजिश हो रही है. महिलाओं के हित की बात आयी, तब वह संदेशखाली में आंदोलन में कूद पड़ी थीं, लेकिन बाद में उन्हें सच्चाई का पता चला, तब तृणमूल में शामिल हो गयीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >