ओवरहेड तार पर गिरा पेड़, ट्रेन सेवा बाधित

हावड़ा-खड़गपुर सेक्शन के बड़गाछिया स्टेशन पर ओवरहेड तार पर पेड़ गिर जाने से ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया.

सोमवार शाम की घटना यात्रियों ने जताया रोष

संवाददाता, हावड़ा

हावड़ा-खड़गपुर सेक्शन के बड़गाछिया स्टेशन पर ओवरहेड तार पर पेड़ गिर जाने से ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. घटना के बाद, दक्षिण पूर्व रेलवे की हावड़ा अमता शाखा में ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गयी. घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे बड़गाछिया स्टेशन के पास हुई.

दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ओमप्रकाश चारण ने कहा कि इस घटना के कारण उस शाखा पर ट्रेनों की आवाजाही फिलहाल रोक दी गयी है. घटना स्थल पर रेलवे का टावर वैन पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया गया. युद्ध स्तर पर चले मरम्मत कार्य के बाद ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो सकी.

इधर, टिकियापाड़ा कारशेड से ही ट्रेन में लोगों के सवार हो जाने से जगह नहीं मिलने पर टिकियापाड़ा स्टेशन पर यात्री भड़क गये और प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने लाइन पर बैठक विरोध जताया. उनका कहना है कि हमलोग स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते हैं कि ट्रेन खाली आयेगी और बैठने के लिए जगह मिल जायेगी. लेकिन देखा जाता है कि ट्रेन पहले से ही यात्रियों से भरी है. इस कारण उन्हें सीट नहीं मिल पा रही है. इससे नाराज यात्रियों ने प्रदर्शन कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >