बच्चे की मौत के मामले में प्रशिक्षक गिरफ्तार

सात वर्षीय प्रतीक विश्वास नामक बच्चे की मौत के मामले में टीटागढ़ थाने की पुलिस ने एक प्रशिक्षक को गिरफ्तार किया है.

बैरकपुर. नोना चंदनपुकुर एथलेटिक क्लब के तैराकी प्रशिक्षण केंद्र में गत मंगलवार को सात वर्षीय प्रतीक विश्वास नामक बच्चे की मौत के मामले में टीटागढ़ थाने की पुलिस ने एक प्रशिक्षक को गिरफ्तार किया है. उसका नाम कौशिक है. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने प्रशिक्षक के खिलाफ टीटागढ़ थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. इस आधार पर पुलिस ने प्रशिक्षक कौशिक को गिरफ्तार कर लिया.

उसे शनिवार को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए जेल हिरासत में रखने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >