साइकिल से गिरकर छात्र की मौत

मृत छात्र का नाम रोहित मुखोपाध्याय (15) था.

खड़गपुर. झाड़ग्राम थाना के बामदा इलाके में साइकिल से गिरकर एक छात्र की मौत हो गयी. मृत छात्र का नाम रोहित मुखोपाध्याय (15) था. वह कोन्याडूबा इलाके का निवासी था और वाणीतीर्थ हाइ स्कूल में 10वीं का छात्र. वह हदय रोग से पीड़ित था. जानकारी के अनुसार, वह अपने घर से ट्यूशन के लिए निकला था. इसी दौरान बामदा इलाके में वह साइकिल से गिर पड़ा और अचेत हो गया. घटना की जानकारी पाकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >