पीएम के सभा स्थल का एसपीजी की टीम ने लिया जायजा

उत्तर 24 परगना के जगदल स्थित जलेबी मैदान में 12 मई को पीएम मोदी की सभा होनी है. इसे लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा जा रहा है.

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के जगदल स्थित जलेबी मैदान में 12 मई को पीएम मोदी की सभा होनी है. इसे लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा जा रहा है. सभा को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं. प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे एसपीजी अधिकारियों की एक टीम ने गुरुवार को सभा स्थल का जायजा लिया. वहीं, बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के विशेष सुरक्षा अधिकारियों ने भी सभा स्थल की बारीकी से जांच की. वहीं, स्थानीय तृणमूल विधायक सोमनाथ श्याम ने भी नगरपालिका के एक प्रतिनिधि दल के साथ सभा स्थल का दौरा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >