‘ट्रायंगुलर सिक्योरिटी ग्रिड’ से मजबूत होगी ‘चिकेन नेक’ की सुरक्षा, सिलीगुड़ी में बोले अमित शाह

Siliguri Corridor Security: सिलीगुड़ी में गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस के साथ समीक्षा बैठक की. ‘चिकन नेक’ की सुरक्षा के लिए चोपड़ा, किशनगंज और धुबरी को जोड़कर बना ट्रायंगुलर सिक्यूरिटी ग्रिड.

Siliguri Corridor Security: देश की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील ‘चिकन नेक’ के नाम से मशहूर सिलीगुड़ी कॉरिडोर (Siliguri Corridor) की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक सुरक्षा चक्र तैयार किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर मंथन के लिए शनिवार को पश्चिम बंगाल और केंद्रीय बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा का जायजा लिया गया और मुख्य रूप से सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

क्या है ‘ट्रायंगुलर सिक्यूरिटी ग्रिड’ का सुरक्षा मॉडल?

  • 3 सैन्य बेस का तालमेल : पूर्वोत्तर को शेष भारत से जोड़ने वाले इस बेहद संकरे भू-भाग की सुरक्षा के लिए 3 प्रमुख ठिकानों - चोपड़ा (पश्चिम बंगाल), किशनगंज (बिहार) और धुबरी (असम) को जोड़कर एक त्रिकोणीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है.
  • त्रिस्तरीय निगरानी व्यवस्था : केंद्रीय बलों (बीएसएफ और एसएसबी), खुफिया एजेंसियों, पश्चिम बंगाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन के बीच रीयल-टाइम समन्वय स्थापित किया जा रहा है.
  • नियमित युद्ध अभ्यास : इस क्षेत्र में सेना और सुरक्षा बलों द्वारा ‘तीस्ता प्रहार’ जैसे विशेष सैन्य अभ्यास चलाकर तैयारियों को लगातार परखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘चिकन नेक’ पर अभेद्य ‘स्मार्ट ग्रिड’ पर मंथन के लिए अमित शाह पहुंचे सिलीगुड़ी, शुभेंदु अधिकारी ने किया स्वागत

सुकना में अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग

अधिकारियों ने बताया कि अमित शाह ने अपने 3 दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के अंतिम दिन सुकना में राज्य प्रशासन, केंद्रीय सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ हाई लेवल समीक्षा बैठक की. बैठक का मुख्य मकसद सीमा पर निगरानी बढ़ाना, केंद्रीय सुरक्षा बलों, खुफिया एजेंसियों और राज्य पुलिस व प्रशासन के बीच तालमेल बेहतर करना तथा ‘ट्रायंगुलर सिक्यूरिटी ग्रिड’ बनाने के लिए एक रूपरेखा तैयार करना था.

बीएसएफ और एसएसबी के अधिकारी भी बैठक में हुए शामिल

गृह मंत्री शाह के पश्चिम बंगाल के दौरे के तीसरे और आखिरी दिन सिलीगुड़ी के पास सुकना में हुई अहम चर्चा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया. बैठक इसलिए भी अहम थी, क्योंकि सिलीगुड़ी नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पास है और यहां से गुजरने वाला संकरा कॉरिडोर पूर्वोत्तर और देश के बाकी हिस्सों के बीच जमीन के रास्ते मुख्य संपर्क का काम करता है.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद से कोई समझौता नहीं, सिलीगुड़ी में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

रणनीतिक रूप से क्यों महत्वपूर्ण है ‘चिकन नेक’?

  • अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का संगम : सिलीगुड़ी कॉरिडोर नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से घिरा है.
  • पूर्वोत्तर की जीवन रेखा : यह संकरा गलियारा भारत के पूर्वोत्तर की सात बहनों (Seven Sisters) को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला इकलौता जमीनी मार्ग है.
  • अवैध घुसपैठ और तस्करी पर रोक : खुली सीमाओं के कारण होने वाली अवैध घुसपैठ, मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए इस क्षेत्र की कड़ी किलेबंदी अनिवार्य मानी जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >