दो किशोरों की मौत का आरोपी होटल मालिक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी. भयावह अग्निकांड में दो किशोरों की मौत होने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तथा होटल मालिक राधेश्याम महतो को गिरफ्तार कर लिया है. भक्तिनगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उसे उसके निवास स्थान इलाके से ही गिरफ्तार किया. काफी दर्दनाक इस हादसे के चार दिन बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार […]

सिलीगुड़ी. भयावह अग्निकांड में दो किशोरों की मौत होने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तथा होटल मालिक राधेश्याम महतो को गिरफ्तार कर लिया है. भक्तिनगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उसे उसके निवास स्थान इलाके से ही गिरफ्तार किया. काफी दर्दनाक इस हादसे के चार दिन बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल हुयी. हांलाकि अभीतक बाल श्रम कानून के उल्लंघन करने का आरोप स्पष्ट नहीं हुआ है. मृत किशोरों के उम्र को लेकर अभी कुछ तय नहीं है़ सही उम्र का पता करने के लिए फोरेंसिक जांच की जायेगी़ दोनों के शव के बिसरे को जांच के लिये फॉरेंसिक लैब भेजा गया है. भक्तिनगर थाने की पुलिस ने आरोपी राधेश्याम महतो को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया. पुलिस ने 14 दिनों की रिमांड अदालत से मांगी है.

उल्लेखनीय है कि पिछले सोमवार को सिलीगुड़ी का दिल कहे जाने वाले सेवक रोड इलाके में तड़के सुबह आग लग गयी थी. इस अग्निकांड में सड़क किनारे बनी कुल छह दुकानें जल कर राख हो गयी थी. साथ ही दो नाबालिक लड़के इसी आग में झुलस कर मारे गये थे. इन छह दुकानों में राधेश्याम महतो का भी एक दुकान था. राधेश्याम एक होटल चलाता था. कुछ दिन पहले वह बिहार के मुजफ्फरपुर से राज पासवान व श्रवण माझी नामक दो बच्चों को लेकर आया था. उसने इन दोनों बालकों को अपने होटल पर काम पर लगा रखा था. राधेश्याम पर आरोप है कि प्रत्येक रात वह बच्चों को होटल में बंद कर देता था.

घटना की रात भी राजा और श्रवण होटल में ही बंद थे. आग लगने पर दोनों होटल के अंदर ही रह गए़ गेट पर लाला लगे होने की वजह से दोनों भाग नहीं पाए़ आग में झुलस कर दोनों मर. अग्निकांड की इस घटना के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकिर मामला दर्ज किया है. घटना के बाद से ही आरोपी राधेश्याम फरार हो था. राधेश्याम के बगल वाले एक दुकानदार ने भी उस पर मुकदमा किया है. इधर शुक्रवार को भक्तिनगर थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उपसर गैर इरादतन हत्या व आग लगने की परिस्थिति तैयार करने सहित अन्य धाराएं लगायी है. राधेश्याम महतो पर बाल श्रम कानून उल्लंधन करने का मामला अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है. मृतकों के उम्र को लेकर अभी भी संशय है. परिवार के लोग एक की उम्र 17 और दूसरे की 14 वर्ष बता रहे हैं. फॉरेंसिक जांच के बाद ही दोनों के उम्र का निर्धारण हो सकेगा. उसके बाद ही बाल श्रम का मामला भी पूरी तरह से स्पष्ट होगा. ऐसे परिवार द्वारा दी गयी उम्र की जानकारी के अनुसार एक बालक तो बाल श्रमिक था़. इस आधार पर भी राधेश्याम के खिलाफ बाल श्रम कानून के उल्लंघन का मामला बनता दिख रहा है.

क्या कहते हैं एसीपी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी(पूर्व) पिनाकी मजुमदार ने बताया कि अग्निकांड में दो बच्चों के मारे जाने की घटना में होटल मालिक राधेश्याम महतो को गिरफ्तार किया गया है. शुक्रवार को उससे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर 14 दिनों की रिमांड मांगी गयी है. श्री मजुमदार ने बताया कि मृतकों के उम्र का पता नहीं चल सका है. मृतक के परिवार वाले स्पष्ट रूप से उम्र नहीं बता पा रहे हैं. परिवार के पास मृतकों का जन्म प्रमाण पत्र भी नहीं है. मृतकों के उम्र का पता चलना अत्यंत आवश्यक है. उम्र निर्धारण के लिये दोनों के शरीर के कुछ अंश फॉरेंसिक जांच के लिये भेज दिये गये है. फॉरेंसिक द्वारा निर्धारित उम्र ही मान्य होगा. उसी के आधार पर आरोपी पर बाल श्रम कानून के उल्लंघन का मामला भी चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >