गिर गयी छह महीने पहले बनी सीढ़ी

दार्जिलिंग. शहर के चौक बजार स्थित बाटा दुकान के पास दार्जिलिंग नगरपालिका द्वारा बनवायी गयी सीढ़ी गिर गयी है. इस सीढ़ी को बने मुश्किल से छह-सात महीने हुए हैं. आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस सीढ़ी का निर्माण कराया गया था. इससे एनपी रोड की ओर आने-जाने में काफी सुविधा हुई […]

दार्जिलिंग. शहर के चौक बजार स्थित बाटा दुकान के पास दार्जिलिंग नगरपालिका द्वारा बनवायी गयी सीढ़ी गिर गयी है. इस सीढ़ी को बने मुश्किल से छह-सात महीने हुए हैं. आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस सीढ़ी का निर्माण कराया गया था. इससे एनपी रोड की ओर आने-जाने में काफी सुविधा हुई थी.

परंतु मंगलवार की देर साम यह सीढ़ी गिर गयी. इस बारे में दार्जिलिंग नगरपालिका के चेयरमैन अमर सिंह राई ने कहा कि नगरपालिका के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सीढ़ी के पास एक भवन बन रहा है. उसके लिए की गयी खुदाई की वजह से सीढ़ी गिरी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >