किशोर हो रहे बच्चों पर सेमिनार रविवार को

सिलीगुड़ी. आगामी 1 मई यानी रविवार को साहू महिला परिषद स्थानीय एसपी मुखर्जी रोड स्थित साहू भवन में एक सेमिनार आयोजित करेगी. सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू होनेवाले इस सेमिनार का विषय है- ‘किशोरावस्था की ओर बढ़ते बच्चे एवं उनके माता-पिता’. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिलीगुड़ी के विधायक डॉ रुद्रनाथ भट्टाचार्य उपस्थित […]

सिलीगुड़ी. आगामी 1 मई यानी रविवार को साहू महिला परिषद स्थानीय एसपी मुखर्जी रोड स्थित साहू भवन में एक सेमिनार आयोजित करेगी. सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू होनेवाले इस सेमिनार का विषय है- ‘किशोरावस्था की ओर बढ़ते बच्चे एवं उनके माता-पिता’.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिलीगुड़ी के विधायक डॉ रुद्रनाथ भट्टाचार्य उपस्थित रहेंगे. सेमिनार में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आरके लोहिया, डॉ तनुश्री पीटर, डॉ बी कुमार, मनोचिकित्सक डॉ अरुणाभ दत्ता एवं जेनरल फिजीशियन डॉ एन प्रसाद सहित कई अन्य लोग अपने विचार रखेंगे.

सेमिनार में किशोर हो रहे बच्चों और माता-पिता के साथ उनके ताल-मेल पर विचार-विमर्श किया जायेगा. इसके अलावा बढ़ते बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं तथा उनके निदान पर विशेषज्ञों से चर्चा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >