हिला चाय बागान में हाथी ने तीन घर ढाहे, मंगलवार को पूरी रात किया तांडव

जलपाईगुड़ी. दंतैल हाथी ने फिर हमला बोला. खाने की खोज में आये हाथी ने तीन घर ढहा दिये. घटना मालबाजार महकमे के हिला चाय बागान की है. मंगलवार देर रात एक दंतैल हाथी हिला चाय बागान में घुस आया. वह श्रमिकों के घर तोड़कर घुसा और घरों को तहस-नहस कर दिया. हाथी ने घरों में […]

जलपाईगुड़ी. दंतैल हाथी ने फिर हमला बोला. खाने की खोज में आये हाथी ने तीन घर ढहा दिये. घटना मालबाजार महकमे के हिला चाय बागान की है. मंगलवार देर रात एक दंतैल हाथी हिला चाय बागान में घुस आया. वह श्रमिकों के घर तोड़कर घुसा और घरों को तहस-नहस कर दिया.

हाथी ने घरों में रखा दाल-चावल, साग-सब्जी वगैरह सब खा लिया. श्रमिकों के मोहल्ले से निकलने के बाद हाथी ने कई सेक्शन के पेड़-पौधों और पास की जमीन पर लगी फसल को बर्बाद कर दिया.श्रमिकों ने बताया कि हाथी शिबचू जंगल से आया था. खाने की तलाश में उसने घरों को तोड़ दिया.

हाथी के आतंक से श्रमिक मोहल्ला छोड़कर भाग गये. रातभर तांडव करने के बाद भोर में हाथी वापस शिबचू जंगल लौट गया. वन विभाग के नागराकाटा बीट के कर्मी बुधवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मजदूरों को मुआवजे का आश्वासन दिया. वन अधिकारियों ने बताया कि रात में जब हाथी हिला चाय बागान में आया तब किसी ने वन विभाग को खबर नहीं दी. बुधवार की सुबह खबर पाकर हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे. गौरतलब है कि बीते सात दिनों में डुवार्स में रात के अंधकार में लोकल हाथी द्वारा उत्पात की कई घटनाएं घट चुकी हैं. पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि इसका कारण जंगल में खाद्य सामग्री का अभाव है. खाने की खोज में जंगली जानवर इंसानी बस्तियों की ओर आ रहे हैं और उनमें टकराव हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >